जौनपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, पुलिस कप्तान ने 12 थानों पर नए थानाध्यक्षों की तैनाती की

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जिले में गुरुवार की रात पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया। पुलिस कप्तान डॉ. कौस्तुभ ने 12 थानों पर नए थानाध्यक्षों की तैनाती की, जबकि 6 अधिकारियों से थानेदारी वापस ले ली गई। इस बदलाव में सात निरीक्षकों और एक उपनिरीक्षक को थानों की जिम्मेदारी दी गई है।किन अधिकारियों का हुआ तबादला?
निरीक्षक गजानंद चौबे को बदलापुर से सिंगरामऊ, एसआई विक्रम लक्ष्मण सिंह को तेजी बाजार से बक्शा, एसआई दिव्य प्रकाश सिंह को खुटहन से तेजी बाजार और यजुवेंद्र कुमार सिंह को सिंगरामऊ से सुजानगंज का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
थानेदार बने नए अधिकारी:
निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय को वीआईपी सेल से बदलापुर, अरविंद कुमार पांडेय को साइबर सर्किल केराकत से महराजगंज, देवानंद रजक को साइबर सर्किल बदलापुर से रामपुर, मुन्ना राम को साइबर सर्किल केराकत से खुटहन, विनीत राय को एसओजी (बीटा टीम) से जलालपुर, उदय प्रताप सिंह को एसओजी (डेल्टा टीम) से सरपतहां, तेज बहादुर सिंह को एएचटीयू से चंदवक और एसआई सत्येंद्र भाई पटेल को एसएसआई खुटहन से सुरेरी का नया प्रभारी बनाया गया है।
थानेदारी गंवाने वाले अधिकारी:
निरीक्षक घनानंद त्रिपाठी को जलालपुर से हटाकर आईजीआरएस, सीसीटीएनएस, सीएम डैशबोर्ड का प्रभारी बनाया गया है। एसआई मनोज कुमार सिंह को सरपतहां से हटाकर एसओजी (डेल्टा टीम), ओम प्रकाश पांडेय को महराजगंज से बदलापुर का एसएसआई, राजीव मल्ल को सुजानगंज से सरपतहां का एसएसआई, प्रदीप कुमार सिंह को बक्शा से शाहगंज कोतवाली का एसएसआई और श्रीप्रकाश शुक्ल को रामपुर से खुटहन का एसएसआई बनाया गया है। इसके अलावा, निरीक्षक हरिनाथ प्रसाद भारती को साइबर सर्किल शाहगंज से एएचटीयू और किरण कुमार सिंह को पुलिस लाइन से एसओजी (बीटा टीम) का प्रभारी नियुक्त किया गया है।






