:जौनपुरjaunpurउत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

जौनपुर: पुलिसकर्मियों को विदाई और सम्मान समारोह में भावनाओं का मेल

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर,पुलिस महकमे में वर्षों तक निष्ठा और समर्पण के साथ सेवा देने वाले तीन पुलिसकर्मियों को मंगलवार को भावुक माहौल में विदाई दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में आयोजित समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर अधिकारियों ने कहा कि इन कर्मियों ने अपने पूरे सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और लगन का परिचय दिया, जो पुलिस विभाग के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। विदाई समारोह के दौरान साथियों ने उनके योगदान को याद करते हुए भावभीनी शुभकामनाएं दीं।

ये हुए सेवानिवृत्त:

उपनिरीक्षक चन्द्रमोहन यादव

मुख्य आरक्षी रामजी राय (उर्दू)

अनुवादक अफजालुल हक खां

कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। समारोह के अंत में सभी ने सेवानिवृत्त कर्मियों के सुखमय, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button