उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

जेसीज चौराहे के पास नाले में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी — हादसा या हत्या, पुलिस जांच में जुटी

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के अतिव्यस्त क्षेत्र जेसीज चौराहा के पास उस समय सनसनी फैल गई जब नाले में एक युवक का शव उतराता हुआ देखा गया। राहगीरों की सूचना पर लाइन बाजार पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला।
शव के पास ही थोड़ी दूरी पर एक स्कूटी भी बरामद हुई है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि युवक किसी हादसे का शिकार हुआ है, हालांकि पुलिस इस मामले को हत्या या दुर्घटना—दोनों ही संभावनाओं के दृष्टिकोण से जांच रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्कूटी की नंबर प्लेट के आधार पर मालिक की जानकारी निकाली जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी, ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि युवक वहां कैसे पहुंचा।

गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व इसी स्थान पर भी एक शव बरामद हुआ था, जिससे लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह इलाका नगर का सबसे व्यस्त चौराहा है, जहाँ प्रतिदिन हजारों लोगों की आवाजाही रहती है, ऐसे में बार-बार शव मिलने की घटनाएं चिंता का विषय हैं।

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button