उत्तर प्रदेशचित्रकूट

आभास महासंघ ने मनाया सामाजिक चेतना का महापर्व, बघौड़ा में विचार संगोष्ठी व ज्ञान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

अम्बेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में खुशी वर्मा प्रथम, 65 बच्चों ने लिया भाग

जन एक्सप्रेस/चित्रकूट।आभास महासंघ चित्रकूट यूनिट द्वारा ग्राम पंचायत बघौड़ा, तहसील कर्वी में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस, संत गाडगे महाराज की स्मृति दिवस, पेरियार ई. वी. रामास्वामी के परिनिर्वाण दिवस तथा शहीद उद्यम सिंह की जयंती के अवसर पर एक भव्य विचार संगोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह और धूमधाम से किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व आभास महासंघ चित्रकूट के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार सनेही ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. ज्ञानचंद बौद्ध ने किया, जबकि अध्यक्षता लालमुनि (पूर्व प्रधान) ने की। मुख्य अतिथि संगठन के कैलाश चंद्र रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में आईटी कम्प्यूटर के डायरेक्टर रामकुमार, कुशल चौधरी (पशु चिकित्सक) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन स्वयं जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार सनेही ने किया।इस अवसर पर सामाजिक न्याय, समानता, शिक्षा और वैज्ञानिक सोच पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने डॉ. अम्बेडकर, संत गाडगे महाराज, पेरियार और शहीद उद्यम सिंह के विचारों को आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया।अम्बेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता घोषितबता दें कि दिनांक 28 दिसंबर 2025 को आयोजित डॉ. भीमराव अम्बेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कुल 65 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में उच्च कम्पोजिट विद्यालय कोठिलिहाई, कक्षा 7 की छात्रा खुशी वर्मा (पुत्री जितेंद्र कुमार) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।द्वितीय स्थान पर कक्षा 7 की ही छात्रा अंजना देवी (पुत्री कामता) रहीं, जबकि तृतीय स्थान कक्षा 8 के छात्र हिमांशु कुमार (पुत्र मोहनलाल) ने हासिल किया।इन तीनों विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि कैलाश चंद्र एवं विशिष्ट अतिथि रामकुमार और कुशल चौधरी द्वारा शील्ड, प्रमाण पत्र और पेन देकर सम्मानित किया गया।10 बच्चों को मिला सांत्वना पुरस्कारसांत्वना पुरस्कार पाने वालों में अभिषेक, प्रबल सिंह, जयकुमार, राधिका देवी, अभिषेक, अंशु कुमार, कृष्ण कुमार, प्रिया, सोनम और प्रियंका शामिल रहे। इन बच्चों को मेडल, प्रमाण पत्र और पेन देकर सम्मानित किया गया।सांत्वना पुरस्कार वितरण में मुख्य वक्ता जानकीशरण प्रजापति, दिनेश कुमार आर्टिस्ट, शत्रुघन सक्सेना, गुलाम सिंह, प्रियंका वर्मा, गोमती, रमा, कविता, बालगोविंद मौर्य, रामू पटेल, अनितराज, कल्लू सहित अन्य वक्ताओं ने सहभागिता निभाई।कार्यक्रम को सफल बनाने में नीरज कुमार वर्मा, रामविलास उर्फ चुन्ना, रामकल्याण, हनुमान टेलर, अजय मूलनिवासी, धर्मराज सहित कई सहयोगी साथियों का विशेष योगदान रहा।कार्यक्रम के अंत में आयोजक दिनेश कुमार सनेही ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में शिक्षा, जागरूकता और समानता की भावना को मजबूत करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button