अपर पुलिस अधीक्षक का थानों पर आकस्मिक निरीक्षण

जन एक्सप्रेस चित्रकूट: कानून-व्यवस्था की स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए आज दिनांक 21 मई 2025 को अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह द्वारा थाना मऊ, रैपुरा, बरगढ़, सरधुवा और राजापुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसरों, महिला हेल्पडेस्क, कार्यालय, मालखाना और हवालात की स्थिति का गहनता से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सिंह ने साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव, बंदियों की सुरक्षा और महिला हेल्पडेस्क की कार्यप्रणाली पर विशेष ध्यान देते हुए आवश्यक सुधार हेतु संबंधित अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि जनता को बेहतर सेवाएं देने के लिए थानों में अनुशासन और पारदर्शिता बेहद ज़रूरी है।
इस मौके पर क्षेत्राधिकारी मऊ यामीन अहमद सहित प्रभारी निरीक्षक मऊ दुर्गविजय सिंह, रैपुरा के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला, बरगढ़ के शिवआसरे, सरधुवा के थानाध्यक्ष राम सिंह और राजापुर के थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह समेत कई अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। निरीक्षण का उद्देश्य थानों की कार्यशैली को और प्रभावी बनाना तथा पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करना है।