अपराधउत्तर प्रदेशउन्नाव

घर में घुस कर प्रेमी ने महिला पर बरसाई कुल्हाड़ी, मौत

सफीपुर कोतवाली के बाकरगंज मोहल्ला में रविवार सुबह हुई घटना

हत्या कउसी घर में कमरे में छिपा आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस 
उन्नाव। सफीपुर कोतवाली के बाकरगंज मोहल्ला में प्रेमी ने घर में घुस अपनी विवाहित प्रेमिका पर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी के वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बचाने के प्रयास में मृतका का बच्चा भी घायल हो गया। पति के पहुंचने पर आरोपी दूसरे कमरे में छिप गया। हत्या की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गयी। घर के बाहर मोहल्ले वासियों की भीड़ जमा हो गयी जिससे आरोपी भाग नहीं सका। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को आला ए कत्ल कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
सफीपुर कस्बे के मोहल्ला बाकरगंज निवासी रिंकी (40) पत्नी राम सिंह तीन वर्ष पूर्व पड़ोसी अनिल पुत्र बाबू के साथ चली गई थी। दोनों उन्नाव शहर में किराये का कमरा लेकर साथ रह रहे थे। रिंकी को अपने तीन बच्चों की याद सताने लगी, तो वह एक माह पूर्व पति के घर वापस आ गई। प्रेमी अनिल भी वापस, आ गया लेकिन वह रिंकी पर मिलते रहने का दबाव बनाता रहा। रिंकी इस पर राजी नहीं हुई तो आरोपी ने प्रेमिका के घर के ठीक सामने चंडीगढ़ में रहने वाले सुरजन के घर के बाहर के कमरे की चाबी ले ली और शनिवार की रात उसी कमरे में आकर लेट गया। रात भर घात लगाए रहने के बाद सुबह रिंकी का पति घर के बाहर बने शौचालय में गया। इसी बीच अनिल मौका पाकर रिंकी के घर मे घुस गया और कुल्हाड़ी से प्रेमिका की गर्दन पर कुल्हाड़ी के ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतका का बेटा आयुष भी घर में ही था उसने मां पर हुए हमले के बाद चीख पुकार मचाई जिसे सुन कर पति राम सिंह घर की ओर भागा। जिससे आरोपी घर के ही एक कमरे घुसा और उसे अंदर से बंद कर लिया। महिला की नृशंस हत्या की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी अनिल को आला ए कत्ल कुल्हाड़ी के साथ दबोच लिया। कोतवाल श्याम नरायन सिंह ने बताया कि मृतका आरोपी के साथ तीन वर्ष रहकर एक माह पूर्व वापस आई थी। आरोपी साथ रहने का दबाव बना रहा था लेकिन महिला राजी नहीं थी। पति की तहरीर पर प्रेमी के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, पति राम सिंह ने बताया कि पत्नी रिंकी और पड़ोसी अनिल के बीच प्रेम प्रसंग था। इस पर दोनों तीन वर्ष पूर्व होली के दिन भाग गए थे। जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। एक माह पूर्व स्वयं पत्नी वापस आई, तो बच्चो की खातिर सब कुछ भूल कर उसे साथ रख लिया। मृतका की बड़ी बेटी अंशिका का विवाह हो चुका है। बड़ा बेटा रवि मुंबई में और छोटा आयुष (11) साथ रहता है। पोस्टमार्टम में मृतका के गले पर कुल्हाड़ी के छह वार मिले है जिससे उसकी मौत हुई। इसके अलावा हाथ में भी एक वार हत्यारे ने किया है।
बेटे ने अपनी आंखों से देखा मां की हत्या का दर्दनाक मंजर
साथ रहे मृतका के बेटे आयुष ने बताया कि जब आरोपी अनिल ने मां पर हमला किया तो वह वहीं पर था। उसने बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसके कंधे पर भी कुल्हाड़ी वार किया। लेकिन कुल्हाड़ी पूरी तरह से नहीं लगी। उसने बाहर भाग कर अपनी जांच बचाई और मां को बचाने के लिए शोर मचाया। 
सनकी किस्म के अनिल ने की हैं तीन शादियां 
मोहल्ले वालों के मुताबिक रिंकी का हत्यारोपी अनिल सनकी किस्म का है। उसने तीन शादियां की लेकिन उसकी हरकतों के चलते एक के बाद एक कर सभी पत्नियां उसे छोड़ कर चली गयी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button