उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

हरदोई के पाली में डिप्टी कमिश्नर के भाई की चाकू गोदकर हत्या,एसपी ने लिया घटनास्थल का जायजा

जन एक्सप्रेस/हरदोई: हरदोई जनपद में पाली थाना क्षेत्र के मुडरामऊ गांव में शनिवार की सुबह डिप्टी कमिश्नर के भाई का घर के अंदर घायल अवस्था में खून से लथपथ पड़ा मिला, सूचना पर पहुंची पुलिस एवं ग्रामीणों ने इलाज के लिए उसे अस्पताल भेजा जहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।गांव के ही दो लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या का आरोप है।मृतक के पिता की बीते करीब ढाई साल पहले हत्या कर दी गई थी।
जानकारी के अनुसार पाली थाना क्षेत्र के मुडरामऊ गांव निवासी स्वर्गीय दयाराम राठौर का लगभग 35 वर्षीय पुत्र विजय प्रकाश अपनी मां गोमती के साथ रहता था।उसका भाई रामेंद्र डिप्टी कमिश्नर के पद पर मथुरा में तैनात है।बताया जाता है कि बीती शुक्रवार/ शनिवार की की रात वह अपने पड़ोसी आशीष कुमार बाजपेई के घर में घुसकर संदिग्ध आचरण कर रहा था।आशीष बाजपेयी ने पीआरवी 112 को फोन पर सूचना दी।सूचना पर पहुंची पीआरवी विजय प्रकाश को उसके घर पहुंचा कर चली गई थी।लेकिन शनिवार की सुबह विजय प्रकाश पुनः पड़ोस में रहने वाले सुशील मिश्रा के घर में घुसा और गांव के ही इन्द्रपाल एवं नरेश के नाम लेकर कहने लगा कि मेरी हत्या के लिए यह लोग उसके घर मे गड़ासा लेकर बैठे है।इसके बाद वह सुशील मिश्रा के घर पर लगे पेड़ पौधों के बीच लेट गया। सुशील मिश्रा ने विजय प्रकाश को उसकी मां गोमती के साथ मिलकर घर पहुंचाया।विजय प्रकाश के घर पहुंचने के कुछ ही समयबाद रोने चीखने की आवाज सुनकर पास पड़ोस के लोग जब उसके घर पहुंचे तो देखा कि वह खून से लथपथ अवस्था में अपने आंगन में पड़ा था।सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल अवस्था में विजय प्रकाश को एंबुलेंस से पाली पीएचसी भेजा,जहां से उसे गम्भीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अविवाहित था तथा अपनी बुजुर्ग मां के साथ घर पर रहता था। मृतक के पिता की लगभग ढाई वर्ष पूर्व हत्या कर दी गयी थी।मां गोमती ने महावीर और समरपाल के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। आरोपियों से मृतक के परिवार की पुरानी रंजिश चल रही है।घटना को लेकर एसपी अशोक कुमार मीणा,एएसपी पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह,सीओ शाहाबाद आलोक राज नारायण ने भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर बारीकी से जांच पड़ताल की। एएसपी ने घटना के संबंध में पड़ोसियों से के भी बयान दर्ज किए और जानकारी जुटाई। एएसपी आलोक राज नारायण ने परिजनों की मांग पर विजय प्रकाश के शव के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी करने का भी निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button