दशहरेश्वर धाम रामपुर पांवरा में ओम नमः शिवाय जप के बाद भव्य भंडारे का आयोजन संपन्न
ॐ नमः शिवाय के जयघोष से गूंज उठा मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

जन एक्सप्रेस/अमेठी : दतेंहरेश्वर धाम, रामपुर पावर में शुक्रवार को भक्तों के सहयोग से एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत *ॐ नमः शिवाय के पाठ के साथ हुई, जिससे मंदिर परिसर पूरी तरह भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंग गया।
इस आयोजन में राम कुमार (पुत्र सुन्दरम), शिव शंकर विश्वकर्मा, सुशील, सुनील सहित कई भक्तों ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने बताया कि भंडारे का उद्देश्य समाज में एकता, सेवा और भक्ति भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन जारी रहेंगे ताकि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और धार्मिक जागरूकता बनी रहे।
भक्तों ने जताया आभार
भंडारे में उपस्थित श्रद्धालुओं ने आयोजन समिति के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से समाज में भाईचारे और आपसी प्रेम को नई दिशा मिलती है






