उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

मछलीशहर पड़ाव हादसा नहीं , ट्रिपल मर्डर है : रागिनी सोनकर

जौनपुर हादसे पर सपा नेताओं की संयुक्त पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की उठी मांग

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर मछलीशहर पड़ाव पर खुले नाले और करंट उतर रहे बिजली के खम्भे के कारण तीन लोगों की मौत से जुड़ा मामला अब राजनीतिक गलियारों में गूंजने लगा है। सोमवार को जौनपुर में संयुक्त प्रेसवार्ता कर सपा विधायक मछलीशहर डा. रागिनी सोनकर, सपा प्रदेश सचिव सुशील चन्द्र दुबे और समाजवादी महिला सभा की प्रदेश सचिव उषा जायसवाल ने मृतकों के परिजनों को न्याय दिलाने की जोरदार मांग उठाई।

नेताओं ने बताया कि हादसे से पूर्व स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को कई बार सूचना दी थी कि पोल में करंट उतर रहा है, लेकिन विभाग ने लापरवाही बरती। परिणामस्वरूप 24 वर्षीय प्राची मिश्रा, 18 वर्षीय मो. समीर और ई-रिक्शा चालक शिवा गौतम की करंट से दर्दनाक मौत हो गई। शव बरामदगी के लिए भी परिजनों को एक दिन का इंतजार करना पड़ा।

सपा नेताओं ने कहा कि इस घटना के लिए बिजली विभाग, नगर पालिका परिषद और एसटीपी विभाग सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। बावजूद इसके अब तक पीड़ित परिवारों को न्याय और उचित मुआवजा नहीं मिला है।

सपा नेताओं की प्रमुख मांगें

प्रत्येक मृतक परिवार को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए

मृतकों के परिजनों में से एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
हादसे के दोषी अधिकारियों पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि पीड़ित परिवारों को शीघ्र न्याय नहीं मिला तो समाजवादी पार्टी सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button