धर्म

धूमधाम और पारम्परिक रीति-रिवाज से मनाया वेयथ त्रुवाह पर्व

कश्मीरी पंडितों ने बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ वितस्ता नदी का जन्मदिन मनाया। हम आपको बता दें कि झेलम नदी का ही वास्तविक नाम वितस्ता है और कश्मीरी पंडित इसे वेयथ के नाम से भी पुकारते हैं और उनके लिए यह सिर्फ नदी नहीं बल्कि आत्मा के बराबर महत्व रखती है। इस नदी के किनारे कई प्रसिद्ध मंदिर स्थित हैं। हम आपको बता दें कि कश्मीरी संस्कृति और सभ्यता की जननी वितस्ता नदी के घाट पर कभी वेयथ त्रुवाह के अवसर पर बड़ा मेला लगता था। इस साल भी अच्छी खासी संख्या में कश्मीरी पंडित वेयथ त्रुवाह के अवसर पर घाटी में एकत्रित हुए और पूजा अर्चना की। प्रभासाक्षी के साथ बातचीत में कश्मीरी पंडितों ने उम्मीद जताई कि जिस तरह से हालात बदल रहे हैं, उसको देखते हुए जल्द ही फिर से वेयथ त्रुवाह पर्व की पुरानी रौनक लौटेगी और लोग बड़ी संख्या में यहां आएंगे।

कि यह समारोह पुराने श्रीनगर के हाबा कदल में पुरशियार घाट पर आयोजित किया गया था और कश्मीर के संभागीय आयुक्त भी इस दौरान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पुराने श्रीनगर के प्रसिद्ध मंदिरों से सटे पांच घाट शाम को जगमगा उठे। समारोह की शुरुआत झेलम नदी के नीचे नावों पर कलाकारों द्वारा पारंपरिक संगीत के वादन के साथ हुई।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button