उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

जौनपुर में हथियारबंद दबंगों ने परिवार पर किया हमला

घर पर जबरदस्ती कब्जे का प्रयास

जन एक्सप्रेस/जौनपुर:  मोहल्ला मखदूम शाह आढ़न में एक सनसनीखेज घटना घटी। अनारा देवी पत्नी लक्ष्मीप्रसाद बिन्द के अनुसार, लगभग 40-50 संख्या बदमाशों ने हथियार के बल पर उनके मकान पर कब्जा करने का प्रयास किया।

घटना में प्रार्थिनी के पुत्र लाला उर्फ रामसागर बिन्द, बहू लक्ष्मीना और पोती अंशिका दुर्गवाती को गंभीर चोटें आई हैं। हमलावर राइफल और रिवॉल्वर से लैस थे और उन्होंने परिवार को मारने की धमकी दी।

अनारा देवी ने पुलिस अधीक्षक जौनपुर को लिखे पत्र में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौनपुर से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल के पास स्थित सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद है, हालांकि हमला करने वालों ने इसे तोड़ दिया।

बबलू बिन्द, अगनू बिन्द, रिंकू बिन्द और क्रांति समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचकर परिवार को बचाने की कोशिश कर पाए। प्रार्थिनी ने पुलिस से अपील की है कि उनके परिवार के इलाज और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि न्याय सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button