आजमगढ़आजमगढ़उत्तर प्रदेशराज्य खबरें

आजमगढ़: धार्मिक उन्माद फैलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

जन एक्सप्रेस/आजमगढ़: धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार.. दिनांक 05.04.2026 को रात्रि समय करीब 22.00 बजे थाना सिधारी क्षेत्रांतर्गत कस्बा स्थित एक मस्जिद के गेट पर विक्रान्त सिंह पुत्र अशोक कुमार सिंह निवासी खैरातपुर, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ द्वारा नशे की हालत में शराब पीकर खाली बोतल फेंक दी गई थी।

उक्त प्रकरण को तत्काल संज्ञान में लेते हुए क्षेत्राधिकारी नगर एवं थाना प्रभारी सिधारी मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर उपस्थित लोगों को समझा-बुझाकर हटाया गया तथा आरोपी के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 109/2026 धारा 298 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है ऐसे उन्मादियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए आमजगढ़ पुलिस सदैव तत्पर रहती है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button