जौनपुर: प्राथमिक विद्यालय भडेहरी में छात्रों को बैग और शिक्षण सामग्री वितरित

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर पराऊगंज क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय भडेहरी में कार्यक्रम अंतर्गत छात्रों में बैग समेत अन्य शिक्षण सामग्री वितरित किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार अजीत कुमार सिंह उर्फ मंटू ग्राम प्रधान एवं नीतू विश्वकर्मा प्रधानाध्यापक तथा मिथिलेश मिश्र संस्था पदाधिकारी समेत क्षेत्रवासियों के मौजूदगी में विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को बैग समेत अन्य शिक्षण सामग्री वितरित किए गया। इस अवसर पर यसजीएम प्राइवेट लिमिटेड संस्था पदाधिकारी मिश्र ने कहा कि इस संस्था के माध्यम से समाज के वंचित वर्गों के बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरण कर बेहतर भविष्य एवं आत्म निर्भर बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
वही पदाधिकारी प्रधान जी ने बताया कि संस्था द्वारा विभिन्न विद्यालयों पर इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन कर जरूरत मंद बच्चों को आवश्यक शिक्षण सामग्री उपलब्ध करवाई जाती है ।
कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी मौजूद रहे जिसमें अजीत सिंह उर्फ मंटू ग्राम प्रधान, दिलीप कुमार यादव, सचिन यादव, प्रशांत मिश्र, वेदप्रकाश मिश्र, शिवम निषाद, कौशलपति, अरविंद, शिवम यादव, सचिन निषाद, विजयप्रकाश, रिंकू, सुजल कुमार, रविप्रकाश, महेंद्र, रामबचन यादव, पवन पाण्डेय, गीता देवी, मंजू मिश्र, पार्वती देवी सुषमा देवी उपस्थित रहे।
इस मौके पर आए हुए संस्था के प्रति प्रधान एवं प्रधानाध्यापक ने आभार ज्ञापित कर जर्जर हो चुके विद्यालय के भवनों की तरफ प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराते हुए छात्रों के हित को देखते हुए नवनिर्माण की गुहार लगाई।








