वायरल

चीनी एक्सपोर्ट पर लागू प्रतिबंध को अक्टूबर 2023 तक मिला विस्तार

भारत ने चीनी के निर्यात पर प्रतिबंधों को 31 अक्टूबर, 2023 तक एक साल के लिए बढ़ा दिया है। प्रारंभ में प्रतिबंध 1 जून से 31 अक्टूबर, 2022 तक लगाए गए थे। डीजीएफटी ने कहा कि प्रतिबंध यूरोपीय संघ और अमेरिका को CXL और TRQ कोटा के तहत निर्यात किए जा रहे स्वीटनर (कच्चे, परिष्कृत और सफेद) पर लागू नहीं है। इसमें कहा गया है कि निर्यात के लिए संबंधित विभाग से अनिवार्य अनुमति जैसी अन्य शर्तें अपरिवर्तित रहेंगी।

भारत में शुगर सीजन 2022-23 में 2.75 करोड़ टन चीनी की खपत का अनुमान है। इसमें से 45 लाख टन चीनी का इस्तेमाल मिल्स इथेनॉल बनाने के लिए करेंगी। इसके अलााव 60 लाख टन का चीनी को वार्षिक बचत स्टॉक के रूप में सुरक्षित रखा जाएगा। सरकार भारत में पर्याप्त चीनी स्टॉक की उपलब्धता सुनिश्चित करना चाहती है और घरेलू आपूर्ति के हितों की रक्षा के लिए निर्यात प्रतिबंध विशुद्ध रूप से लगाया गया है।
चीनी के निर्यात पर लगी सीमा को आगे बढ़ने से चीनी निर्यातों को फायदा होगा। वैश्विक बाजारों में बढ़े दाम का लाभ निर्यातकों को मिलेगा। निर्यतकों ने 2022-23 के लिए पहले ही 4 लाख टन रॉ शुगर के निर्यात के लिए सौदा कर लिया है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button