उत्तर प्रदेशहाथरस
कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
सासनी क्षेत्र के सुसायत कला मोड़ पर हुआ हादसा; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर

जन एक्सप्रेस हाथरस।सासनी क्षेत्र के आगरा–अलीगढ़ नेशनल हाईवे स्थित सुसायत कला मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतनी अचानक हुआ कि बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत नाज़ुक होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद कार चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।






