:जौनपुरUP Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्य खबरें

यूपी एसआई के पेपर में एक प्रश्न ने खड़ा किया नया विवाद

यूपी एसआई के पेपर में एक प्रश्न ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,इसको लेकर ब्राम्हण नेताओ में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है 

जन एक्सप्रेस / जौनपुर: जौनपुर जिले के बदलापुर विधानसभा से भाजपा विधायक रमेशचंद्र मिश्रा ने सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर इस पर कड़ा विरोध जताया है और ऐसा कृत्य करने वालो को दंडित करने का आग्रह किया है।

विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने मीडिया के सवालों का जबाब देते हुए कहा कि इस प्रकार से किसी विशेष जाति को टारगेट करके एक विशेष जाति पर प्रश्न पूछा जाएगा, वह भी अमर्यादित ढंग से पूछा गया है तो मुझे लगता है कि प्रश्न बनाने वाला अधिकारी कुण्डित व विकृत मानसिकता का ब्यक्ति होगा।विधायक ने कहा कि यह गोपनीय होता है इसलिए ज्यादा हाई लाइट नही हो सकता क्योंकि अगर यह हाई लाइट हो जाएगा तो परीक्षा का मतलब क्या होगा।कई प्रश्न पत्र लीक भी हुए है।इसलिए सरकार ऐसे प्रश्न पत्रों को बहुत गोपनीय रखती है।

उन्होंने कहा कि प्रश्न पत्र को बनाने वाला अधिकारी होगा, उसकी मानसिकता दूषित होगी।उसने जानबूझकर ऐसा किया होगा कि एक समाज को इसका आघात पहुंचे।विधायक ने कहा कि जब मुझे सोशल मीडिया के जरिये इसकी जानकारी हुई तो तुरंत ही मैंने मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखकर ऐसे अधिकारियों पर जांचकर कार्यवाही की मांग की है।जिससे समाज में गलत संदेश न जाए।

वहीं विधायक रमेश मिश्रा ने कहा कि ऐसे कालनेमियो की तलाश की जा रही है जो यह कृत्य कर रहे है उनको हम लोग दंडित करेंगे।

उन्होंने कहा कि ब्राम्हण इस देश की दशा व दिशा तय करता है,ब्राम्हण हमारे सनातन को बचाने का कार्य करता है।कुछ ऐसे लोग जो ब्राम्हण को टारगेट कर रहे है उन्हें यह लगता है कि इनको टारगेट करने से हिन्दू समाज नीचा हों जाएगा। वह लोग ऐसा कुचक्र रच रहे हैं।

ऐसे लोग जो हिन्दू समाज को रोकने के लिए सरकार में रहकर हमारे सिस्टम का हिस्सा बनकर यह सब कुचक्र रह रहे है।ऐसे कुचक्रियो को जरूर पकड़ा जाएगा।

घूसखोर पंडित फ़िल्म के बाद यह नया विवाद खड़ा हो गया है।इस पर उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यह ब्राम्हण पर टारगेट नही है यह हिंदुओ पर टारगेट है।

बाइट-रमेश चंद्र मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button