utrakhandउत्तरकाशीटॉप न्यूज़ट्रेंडिंगब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य खबरें

मातृशक्ति को समर्पित है धामी सरकार – लक्ष्मी कपरूवाण अग्रवाल

जन एक्सप्रेस /विकास नगर :-  उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार को मातृशक्ति के सम्मान, स्वाभिमान और सशक्तिकरण के लिए समर्पित बताते हुए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मी कपरूवाण अग्रवाल ने
सहसपुर विधानसभा के ठाकुरपुर में राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत शक्ति केंद्र सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए
सरकार की महिला कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं को प्रमुखता से रखा।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं को केवल योजनाओं का लाभार्थी बनाने तक सीमित नहीं रख रही, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर, स्वावलंबी और निर्णय लेने में सक्षम बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।लक्ष्मी कपरूवाण अग्रवाल ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों, लखपति दीदी योजना, स्वरोजगार के अवसरों और महिला सुरक्षा से जुड़े प्रयासों ने प्रदेश की महिलाओं को नई पहचान और आत्मविश्वास दिया है। आज उत्तराखंड की महिलाएं स्वरोजगार, उद्यमिता, सामाजिक नेतृत्व और राजनीतिक भागीदारी के क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मातृशक्ति का सम्मान केवल भाषणों से नहीं, बल्कि उन्हें अधिकार, अवसर और आत्मनिर्भरता प्रदान करने से होता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार इसी संकल्प को धरातल पर उतारने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति प्रदेश की संस्कृति, परंपरा, अर्थव्यवस्था और सामाजिक व्यवस्था की मजबूत आधारशिला है। पहाड़ की महिलाएं कठिन परिस्थितियों में भी परिवार और समाज को संभालने के साथ प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

अपने संबोधन के माध्यम से लक्ष्मी कपरूवाण अग्रवाल ने महिला सशक्तिकरण को प्रदेश के विकास की अनिवार्य शर्त बताते हुए कहा कि जब मातृशक्ति मजबूत होगी, तभी उत्तराखंड सशक्त और समृद्ध बनेगा। इस दौरान स्थानीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्चना क्षेत्री, मंडल अध्यक्ष रवि कश्यप, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा कमला बिष्ट, आनंद सिंह बिष्ट, दीपक टंडन,अनिता आले, बूथ अध्यक्ष आरती देवी, बूथ अध्यक्ष प्रेम क्षेत्री, देवमाया गुरंग, सुनील कश्यप सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक और मातृशक्ति शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button