LucknowUP Breaking NewsUP POLICEअन्य खबरेउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ट्रेंडिंगदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य खबरें

लखनऊ में PM मोदी के दौरे से बदलेगा ट्रैफिक, 12 से रात 10 बजे तक रूट डायवर्जन, इन रास्तों पर जाने से बचें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित लखनऊ दौरे को लेकर राजधानी की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। शनिवार को प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

जन एक्सप्रेस /लखनऊ :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित लखनऊ दौरे को लेकर राजधानी की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। शनिवार को प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। उनके कार्यक्रम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक रूट डायवर्जन लागू करने का फैसला किया है। इस दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर सामान्य वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान और आसपास के इलाकों में विशेष यातायात व्यवस्था की गई है। ऐसे में शनिवार को घर से निकलने वाले लोगों को निर्धारित रूट और वैकल्पिक मार्गों की जानकारी रखना जरूरी होगा।

इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, डिगडिगा चौराहे से आने वाले वाहन गोमतीनगर नए ओवरब्रिज के बजाय पिकप तिराहा और पॉलिटेक्निक चौराहे के रास्ते जा सकेंगे। वहीं, लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान तिराहे से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की ओर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा कठौता चौराहा, विजयीपुर अंडरपास, बैंक ऑफ इंडिया तिराहा और न्यू हाईकोर्ट मोड़ से भी इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की तरफ सामान्य वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी। समिट बिल्डिंग तिराहे से विजयीपुर अंडरपास के बीच सर्विस रोड पर भी आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

कमता और अहिमामऊ क्षेत्र में भी बदलाव

कमता चौराहे के आसपास भी यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यहां से शहीद पथ की ओर जाने वाले वाहनों को पॉलिटेक्निक या चिनहट चौराहे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। वहीं अहिमामऊ क्षेत्र में भी विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी। सुल्तानपुर रोड, खुर्दही बाजार, एचसीएल तिराहा और रायबरेली रोड की तरफ से आने वाले वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से गुजरना होगा।

इमरजेंसी सेवाओं को मिलेगी छूट

ट्रैफिक डायवर्जन के दौरान आपातकालीन सेवाओं को राहत दी गई है। एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, शव वाहन और स्कूली वाहनों को आवश्यकता पड़ने पर पुलिस की सहायता से निकाला जाएगा।

घर से निकलने से पहले जरूर देख लें रूट

प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए राजधानी में करीब 10 घंटे तक यातायात प्रभावित रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि शनिवार को घर से निकलने से पहले ट्रैफिक डायवर्जन की जानकारी जरूर कर लें और प्रतिबंधित मार्गों के बजाय वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। इससे जाम और अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button