utrakhandउत्तरकाशीटॉप न्यूज़ट्रेंडिंगदेशधर्म

वैदिक मंत्रोच्चार और मंगलकामनाओं के बीच मनाया गया शेफाली पण्ड्या का जन्मदिन

 चंद्रप्रकाश बहुगुणा

जन एक्सप्रेस /हरिद्वार :- देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के जन्मशताब्दी समारोह की तैयारियों के बीच शांतिकुंज महिला मंडल की प्रमुख शेफाली पण्ड्या का जन्मदिन सादगी, आत्मीयता और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। वैदिक मंत्रों की मंगलध्वनि के बीच महिला मंडल की बहनों ने उनके स्वस्थ, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन की कामना की।
संस्था की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी, देवसंस्कृति विवि के उपाध्यक्ष डॉ चिन्मय पण्ड्या, शांतिकुंज व्यवस्थापक योगेंद्र गिरी सहित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और परिजनों ने शेफाली पण्ड्या को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। समारोह में आत्मीयता, स्नेह और भारतीय संस्कृति के आध्यात्मिक मूल्यों की झलक दिखाई दी। इसके पश्चात शेफाली पण्ड्या देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के उस प्रांगण में पहुँचीं, जहाँ आगामी 21 एवं 22 नवंबर को जन्मशताब्दी समारोह के द्वितीय चरण का द्वितीय पुष्प आयोजित होगा। यहाँ उन्होंने वैदिक विधि-विधान से यज्ञ संपन्न कर समारोह की सफलता, विश्व शांति और लोकमंगल की प्रार्थना की। जन्मशताब्दी की तैयारियों के बीच सादगीपूर्ण जन्मदिन और यज्ञ अनुष्ठान ने सेवा, साधना तथा समर्पण की भावना को विशेष अभिव्यक्ति दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button