utrakhandउत्तरकाशीरुद्रपुर

सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी अजय गणपति सख्त, अधिकारियों को दिए निर्देश

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की समीक्षा बैठक, ब्लैक स्पॉट्स में सुधार और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश

जन एक्सप्रेस /रुद्रपुर :-  जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एसएसपी अजय गणपति ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी शामिल हुए। बैठक के दौरान एसएसपी ने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट्स) और सड़क हादसों के कारणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने चिह्नित दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में साइनेज, रिफ्लेक्टर, बैरिकेडिंग और प्रकाश व्यवस्था में सुधार के लिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्रवाई करने को कहा।

एसएसपी ने ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वाहन चलाने, रॉन्ग साइड ड्राइविंग सहित यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमित रूप से प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा विद्यालयों, बाजारों और प्रमुख चौराहों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन, विशेषकर युवाओं और वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। एसएसपी ने दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस को तत्काल मौके पर पहुंचने, घायलों को शीघ्र चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने और आपातकालीन सेवाओं के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button