UP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिय हुए अंशुमान सिंह, ककरा में ग्रामीणों के साथ की बैठक

जन एक्सप्रेस/हरदोई :-  हरदोई आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सवायजपुर क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। संभावित प्रत्याशी जनता के बीच पहुंचकर संपर्क और संवाद कर रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को भाजपा नेता अंशुमान सिंह ने ग्राम पंचायत ककरा में क्षेत्र के सम्मानित लोगों के साथ बैठक कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी साझा की।

बैठक में अंशुमान सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार जनहित को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आमजन को लाभान्वित कर रही हैं। सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाना और लोगों के जीवन स्तर में सुधार करना है। उन्होंने ग्रामीणों को सरकार की उपलब्धियों और जनहित में किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए क्षेत्र के विकास एवं जनसमस्याओं पर भी चर्चा की।

बैठक की अध्यक्षता पूर्व सांसद एवं पूर्व महाधिवक्ता राघवेंद्र सिंह ने की। इस दौरान ककरा ग्राम पंचायत के लोगों ने अंशुमान सिंह के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि यदि आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें भाजपा से प्रत्याशी बनाया जाता है तो वे उनके साथ खड़े रहेंगे।

इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह पीआरओ, जितेंद्र पांडेय, बलराम सिंह चौहान, राजवीर सिंह राजू, संजीव सिंह पूर्व प्रधान, सतेंद्र सिंह राजपूत, दयाराम राजपूत, छोटेलाल राजपूत, गुड्डू खां, सागर खां, फारूक खां, चौधरी देवल, गिरीश पाल, संतोष पाल, देवेश सिंह, प्रमोद सिंह, शिव कुमार सिंह फौजी, बलवीर सिंह, हरगोविन्द मिश्रा एवं दुर्गेश सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button