UP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ट्रेंडिंगराज्य खबरेंहरदोई

दिव्यांग सशक्तीकरण कार्यक्रम में विधायक रानू ने दिव्यांगजनों को वितरित की ट्राई साइकिल व सहायक उपकरण

जन एक्सप्रेस/हरदोई :-  हरदोई विधानसभा क्षेत्र सवायजपुर स्थित गन्ना कृषक महाविद्यालय में आयोजित दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यक्रम में भाजपा विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल एवं विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए। उपकरण पाकर दिव्यांगजनों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। विधायक ने कहा कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के सम्मान, स्वावलंबन और बेहतर जीवन के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। सरकार की मंशा है कि कोई भी पात्र दिव्यांगजन सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। ट्राई साइकिल और सहायक उपकरण मिलने से दिव्यांगजनों को आवागमन तथा रोजमर्रा के कार्यों में काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग हैं और उनकी प्रतिभा एवं क्षमताओं को उचित अवसर मिलना चाहिए।

विधायक ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंद व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। दिव्यांगजनों को सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही उनके जीवन को सुगम, आत्मनिर्भर और सम्मानजनक बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के चेहरे पर मुस्कान लाना और उन्हें सम्मान के साथ जीवन जीने के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना ही ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button