utrakhandउत्तरकाशी

जनगणना के दूसरे चरण के द्वितीय बैच का प्रशिक्षण संपन्न, प्रगणकों को दी गई स्व-गणना की जानकारी

*पर्यवेक्षकों और प्रगणकों को जनसंख्या गणना की प्रक्रिया, तकनीकी पहलुओं एवं दायित्वों का दिया गया प्रशिक्षण*

जन एक्सप्रेस /रुद्रप्रयाग :-  जनगणना 2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के तहत रुद्रप्रयाग में दूसरे बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया। 16 से 18 नवंबर तक तहसील रुद्रप्रयाग एवं जिला उद्योग केंद्र भटवाड़ी सैण में आयोजित प्रशिक्षण में पर्यवेक्षकों और प्रगणकों को जनसंख्या गणना के साथ ही स्व-गणना की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं, कार्यप्रणाली, तकनीकी पहलुओं और उनकी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही जनगणना कार्य को सुचारु, व्यवस्थित और त्रुटिरहित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में तहसीलदार रुद्रप्रयाग जगदीश सिंह नेगी, अतिरिक्त चार्ज अधिकारी गणेश भटकाई तथा मास्टर ट्रेनर डॉ. विनीत पुरोहित, योगेश चंद्र रेवानी, डॉ. विक्रम वीर भारती, संदीप कुमार और विपिन सिंह अभिनव मौजूद रहे। इसके अलावा जनगणना निदेशालय से नितेश रावत, तकनीकी सहायक सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना कार्य को पूरी शुद्धता, पारदर्शिता और निर्धारित समयसीमा के भीतर सफलतापूर्वक संपन्न कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button