UP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

श्रीं देव दरबार आश्रम इंटर कॉलेज में स्वगणना अभियान को मिली रफ्तार, 80 बच्चों ने परिवार सहित की स्वगणना

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई जनगणना 2027 के तहत चलाए जा रहे स्वगणना अभियान को गति देने के लिए प्रशासन लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है। इसी क्रम में एडीएम एवं जिला जनगणना अधिकारी दीपाली भार्गव ने साण्डी स्थित श्री देव दरबार आश्रम इंटर कॉलेज साण्डी पहुंचकर स्वगणना अभियान को लेकर विशेष पहल की।

इस दौरान उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के परिवारों की स्वगणना कराई और सभी बच्चों को अपने-अपने परिवार की स्वगणना स्वयं करने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों की इस पहल से बच्चों में भी स्वगणना को लेकर उत्साह देखने को मिला। अभियान के अंतर्गत विद्यालय के 80 बच्चों ने अपने परिवार की स्वगणना की।

एडीएम दीपाली भार्गव ने बच्चों को स्वगणना के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें प्रत्येक परिवार की भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे अपने परिवार के सदस्यों को भी स्वगणना के लिए जागरूक करें। इस मौके पर जिला जनगणना प्रभारी विनय वर्मा, विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश प्रताप, सभी शिक्षक, नगर के प्रगणक एवं सुपरवाइजर, फील्ड ट्रेनर और नगर पालिका के लिपिक मोती लाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। विद्यालय में आयोजित इस अभियान के माध्यम से न केवल 80 परिवारों तक स्वगणना का संदेश पहुंचा, बल्कि बच्चों को भी राष्ट्रीय जनगणना अभियान में अपनी भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button