UP Breaking Newsutrakhandउत्तर प्रदेशउत्तरकाशीटॉप न्यूज़ट्रेंडिंगदेशपौड़ीब्रेकिंग न्यूज़राज्य खबरें

सीएम योगी की माता सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में उत्तराखंड के पंचूर गांव में निधन हो गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक, हरिद्वार में अंतिम संस्कार होने की संभावना।

जन एक्सप्रेस /पौड़ी गढ़वाल :-  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का निधन हो गया है। उन्होंने 91 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। शुक्रवार को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर में उनका निधन हुआ। उनके निधन की खबर से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में शोक की लहर है। पौड़ी गढ़वाल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सर्वेश पंवार ने सावित्री देवी के निधन की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक, वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। शुक्रवार को उन्होंने अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली।

हरिद्वार में अंतिम संस्कार की संभावना

सावित्री देवी के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शनिवार को हरिद्वार में संपन्न होने की संभावना जताई गई है। एसएसपी सर्वेश पंवार के मुताबिक, पुलिस और जिला प्रशासन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परिवार के संपर्क में हैं। प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए सावित्री देवी के निधन को हृदयविदारक और अपूरणीय क्षति बताया। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की ओर से शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं।

जन एक्सप्रेस परिवार ने दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर जन एक्सप्रेस परिवार गहरी संवेदना व्यक्त करता है। जन एक्सप्रेस परिवार की ओर से दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना है कि शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button