
उत्तरकाशी, चंद्रप्रकाश बहुगुणा
जन एक्सप्रेस /उत्तरकाशी :- गाजणा- धौन्तरी कमद क्षेत्र के लिए वर्षों का इंतजार समाप्त हुआ, उत्तराखंड परिवहन निगम की बस आज ट्रायल के रूप में देहरादून से गाजणा-धौन्तरी से कमद पहुंची और क्षेत्र की 12-15 ग्राम सभाओं में खुशी की लहर दौड़ गई, यह सफलता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गढ़वाल समन्वयक किशोर चन्द्र भट्ट के निरंतर संघर्ष का परिणाम है, जिन्होंने मुख्यमंत्री आवास कार्यालय, न्यू कैंट रोड, देहरादून से दिनांक 17 अक्टूबर 2025 को पत्रांक 4400 पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर मांग की थी कि गाजणा-कमद के लिए देहरादून से कोई नियमित सरकारी या गैर-सरकारी बस सेवा नहीं है, इससे आम जनमानस, विद्यार्थियों, मरीजों, नौकरीपेशा लोगों को आवागमन में अत्यंत कठिनाई हो रही है,

आपातकालीन स्थिति में परेशानी और बढ़ जाती है और निजी वाहनों पर निर्भर रहने से समय और धन दोनों अधिक खर्च होता है, इसलिए जनहित में देहरादून से गाजना-कमद तक नियमित रोडवेज बस सेवा संचालित करने हेतु संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए जाएं ताकि क्षेत्रवासियों को सुगम, सुरक्षित और किफायती परिवहन सुविधा मिल सके, मुख्यमंत्री के निर्देश पर विभागीय कार्रवाई हुई और आज बस का ट्रायल सफल हुआ, भारतीय जनता पार्टी गाजणा मंडल ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि ट्रायल के दौरान चालक-परिचालक से सकारात्मक, सहयोगात्मक और सम्मानजनक व्यवहार करें क्योंकि उद्देश्य केवल बस लाना नहीं बल्कि नियमित और सुचारू संचालन सुनिश्चित करना है, किशोर चन्द्र भट्ट भाजपा के युवा नेता और मुख्यमंत्री के गढ़वाल समन्वयक हैं, उत्तरकाशी की जमीन से जुड़े हुए जनसेवक हैं, स्वच्छ छवि, ईमानदार, साहसी, उत्साही और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते हैं, गांव-गांव जाकर समस्याएं देखना, डायरी में नोट करना और समाधान तक पहुंचाना ही उनकी कार्यशैली का हिस्सा है






