वायरल

आगरा नगर निगम की बैठक में बीजेपी पार्षद आज पेश करेंगे प्रस्ताव

Listen to this article

आगरा में एक बार फिर से ताजमहल का नाम बदलने की मांग तेज हो गई है। ये मांग नगर निगम में भी गूंजेंगी। बीजेपी पार्षद शोभाराम राठौड़ ने इसको लेकर प्रस्ताव पेश किया है। इस प्रस्ताव को लेकर अधिकारियों ने चुप्पी साधी है। लेकिन मेयर ने प्रस्ताव आने की बात को स्वीकार किया है। ताजमहल का नाम तेजोमहल करने को लेकर पहले भी मांग उठती रही है। लेकिन अब इस मांग की गूंज नगर निगम में भी सुनाई पड़ने लगी है। वरिष्ठ वकील अमीर अहमद जाफरी ने उनके इस प्रस्ताव पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि क्या नगर निगम को ये अधिकार है कि वे ऐतिहासिक स्मारक का नाम बदल सकें? हालांकि सभी की नजरें दोपहर 3 बजे शुरू होने वाली नगर निगम की सदन चर्चा पर है।

बीजेपी पार्षद शोभाराम राठौर ने इस बाबत मीडिया से बात करते हुए कहा कि ताजमहल नहीं ये तेजोमहालय है। इसके मेरे पास प्रमाण भी मौजूद हैं। ताजमहल में मौजूद कलश, नाग-नागिन के जोड़े जैसे काफी कुछ प्रमाण हैं। पार्षद शोभाराम राठौर ने कहा कि शाहजहां की बेगम मुमताज महल का असली नाम अंजुम बानो था। अंजुम बानो की मौत ताजमहल के निर्माण से 22 साल पहले हो चुकी थी।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button