हनुमान गढ़ी, तिलोई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया पूर्व सांसद स्मृति ईरानी का जन्मदिन

जन एक्सप्रेस/अमेठी/तिलोई: भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद स्मृति ईरानी का जन्मदिन हनुमान गढ़ी, तिलोई में उत्साहपूर्वक मनाया।कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना से हुई, जिसके बाद केक काटा गया। कार्यकर्ताओं ने “जय श्रीराम” और “स्मृति ईरानी जिंदाबाद” के नारों से माहौल को जोश से भर दिया।
इस दौरान भाजपा नेताओं ने स्मृति ईरानी के अमेठी के विकास में योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा जनता के हित में कार्य किया है। कार्यकर्ताओं ने उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याममूर्ति यादव, सुरेन्द्र सिंह, महामंत्री सोनू सिंह, उपाध्यक्ष बबलू मिश्र, संदीप सिंह, मंडल मंत्री ओमप्रकाश पासी, विनोद यादव, शक्ति केंद्र संयोजक सुशील तिवारी, राजकरण उपाध्याय, पवन वर्मा, जितेन्द्र तिवारी, शिवप्रसाद, सुरेन्द्र भारती, पवन गुप्ता, जय सिंह तिलोई मंडल अध्यक्ष पंकज अवस्थी आदि सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।