सैनिकों के परिजनों को भाजपाइयों ने किया सम्मानित

जन एक्सप्रेस/ जौनपुर : क्षेत्र के इमामपुर गॉव में गुरुवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय यादव के नेतृत्व में भाजपाइयों ने देश की सुरक्षा के लिए सीमा पर तैनात रहे सैनिक के पिता त्रिभुवन यादव व भूतपूर्व सैनिक राजेन्द्र पाल सैफपुर के पवन यादव, शिवपूजन, यादव,राकेश यादव ,व गभिरन के शैलेश मौर्य, के आवास पर जाकर उन्हें अंगवस्त्रम, श्री रामजन्मभूमि पर लिखी किताब व माल्यार्पण के साथ तिरंगा झंडा भेंटकर सम्मानित किया। उन्हें देश का गौरव बताया। मण्डल अध्यक्ष अजय यादव ने प्रधानमंत्री मोदी जी व मुख्यमंत्री योगी जी की तरफ से आये संदेशों को उन तक पहुचाया। कहा आपने सेवाकाल में रहते हुए जिस अनुशासन, ईमानदारी व कर्त्तव्यनिष्ठा के साथ देश की सेवा की है। देश आपका सदैव ऋणी रहेगा।
इस मौके पर डॉ इद्रसेन मौर्य, प्रफुल्ल मौर्य,जवाहर राजभर, कृपाशंकर पाल,नन्द किशोर पाल, श्याम राज ,रामबली पाल,गल्लूपाल,रामरथी पाल, आदि मौजूद रहे।






