उत्तर प्रदेशबहराइचहेल्थ

रक्तदान शिविर आज

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

रूपईडीहा, बहराइच। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चर्दा (जमोग) में रक्तदान शिविर का आयोजन 20 जुलाई को किया गया है। इसकी जानकारी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ आर एन वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सीमा क्षेत्र के लोगों मैं अक्सर रक्ताल्पता की कमी की शिकायत परीक्षण के बाद मिलती है। कभी-कभी तो रोगियों को इलाज के लिए रक्त की जरूरत भी पड़ती है। रक्त की उपलब्धता न होने पर रोगियों को जिला चिकित्सालय भेजना पड़ता है। डॉ श्री वर्मा ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वह रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और दूसरी जान को खतरे से बचाने में मददगार बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button