कानपुर

कानपुर: कार सवारों पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला

कानपुर : कल्याणपुर थानाक्षेत्र में तिलक समारोह से लौट रहे युवकों से क्षेत्र के दबंगों ने गाली गलौज देते हुए अभद्रता करना शुरू कर दिया। कार सवारों ने इस बात का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों और धारदार हथियार से जमकर मारापीटा, जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया है।

थाना बिठूर के हिंदूपुर निवासी संकित यादव ने पुलिस को बताया कि 15 अप्रैल की रात लगभग 9.30 से 10 बजे के बीच वह अपने भाई अंकित यादव व सुशील कुमार के साथ अंजली पार्टी लॉन से तिलक से होकर वापस अपने घर जा रहा था। बताया कि तभी धनऊपुरवा मोड़ के पास उसकी कार से गलत दिशा से आता हुआ स्कूटी चालक भिड़ गया। जिसके पैर में चोट आ गई थी।

जिसके इलाज के लिए वह व उसके भाई तैयार थे जिस के लिए स्कूटी वाला भी सहमत था। तभी वहां पास में खड़े संदीप, नन्दू, सर्वेश, शिवा, दीपू, गनपत निवासी धनऊपुरवा व राहुल निवासी ग्राम प्रपरिया प्रतापपुर हरी व दो अज्ञात व्यक्तियों के साथ आए और उसके भाई अंकित व सुशील से गाली गलौज करने लगे।

जब इस बात का उसने विरोध किया तो उक्त सभी लोग एक राय होकर जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों, धारदार हथियार से हमला कर दिए। जिससे सुशील कुमार व अंकित यादव दोंनो को सिर पर गम्भीर चोटें आई और लहूलुहान होकर मरणासन्न स्थित में गिर गए। भीड़भाड़ इकट्ठा होते देख उक्त सभी आरोपी वहां से भाग निकले।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button