मानिकपुर में प्रत्याशियों ने सादगीपूर्ण किया नामांकन

जन एक्सप्रेस संवाददाता | चित्रकूट
मानिकपुर नगर पंचायत सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हैं। सोमवार को सभी दलीय व निर्दलीय प्रत्याशियों ने सादगीपूर्ण नामांकन किया है।
नगर पंचायत के अध्यक्ष व सदस्य पद चुनाव में अध्यक्ष पद के एआरओ मिथलेश कुमार ने बताया कि रविवार को अध्यक्ष पद के लिए बड़े ही सादगी के साथ भाजपा , कांग्रेस , सपा , बसपा व आप पार्टी समेत 13 प्रत्याशीओ ने नामांकन अन्तिम दिन किया गया है। भाजपा से बिट्टी देवी , बसपा से मनीषा भारतीय , सपा से मझली सोनकर , आप पार्टी से कंचन देवी , काग्रेस से मोनिका कोल के अलावा पूर्व अध्यक्ष ऊषा भारतीय , रानी देवी , ममता सोनकर , सुनीता देवी , ऊषा देवी व जानकी देवी निर्दलीय नामांकन किया। बीते रविवार को एक निर्दलीय प्रत्यासी श्यामा देवी ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया था। अब तक कुल 13 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया है। आरओ विमलेश कुमार ने बताया कि सदस्य पद लिए सोमवार को 38 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया है। अब तक शनिवार को 8 व रविवार को 19 मिला कर कुल 66 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। और सदस्य पद के 4 पर्चे बिके हैं। उल्लेखनीय है कि मानिकपुर नगर पंचायत की सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हैं।