दहेज उत्पीड़न में सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: कोतवाली शाहगंज अंतर्गत एक गांव में विवाहिता ने दहेज में बुलेट मोटर साइकिल की मांग को लेकर मारने पीटने जान से मारने की धमकी व प्रताड़ित करने के आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर ससुराल पक्ष के सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन में जुटी है।
क्षेत्र के बडागांव निवासी रब्बना आफरीन पुत्री शंहशाह आलम का विवाह 2019 में सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के कजियाना मुहल्ला कसाई टोला निवासी मो इमरान के साथ हुई।
शादी के बाद से ही ससुराल
शादी के बाद से ही ससुराल में ससुरालियों पक्ष के लोगों ने दहेज के रूप में बुलेट बाइक की मांग करने लगे। जब विवाहिता के मायके वालों ने असमर्थता जताई तो विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। सितंबर 2023 को विवाहिता के पिता की मृत्यु हो गई और विवाहिता मायके आई और ससुराल वालों ने उसकी विदाई नही कराए। गत फरवरी माह में ससुराल वाले विवाहिता के मायके पहुँच कर
पंचायत करने लगे पंचायत के दौरान दहेज में बुलेट की मांग पर अडे रहे। पंचायत के दौरान विवाहिता के पति इमरान ने उसे फोन पर जान से मारने की धमकी दी। विवाहिता रब्बना आफरीन की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने विवाहिता के पति व सास-ससुर सहित सात लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत करके मामले की छानबीन में जुटी है।
इस बाबत प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।






