एमएलके कॉलेज में प्रकृति के महत्व विषय पर प्रदर्शनी आयोजित

जन एक्सप्रेस/बलरामपुर : जनपद बलरामपुर में शनिवार को विश्व योग दिवस 21 जून के उपलक्ष्य में माँ पाटेश्वरी विश्व विद्यालय के तत्वावधान में चल रहे कार्यक्रम की शृंखला में एम एल के कॉलेज के बी एड विभाग में प्रकृति का महत्व विषय के संदर्भ में पेड़ की उपयोगिता पर प्रदर्शनी में मनमोहन सिंह विकेशिका त्रिपाठी, अमन, असीम ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर छात्र मनमोहन ने प्रोजेक्ट के माध्यम से प्रकृति में वृक्ष की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। 14 जून को प्रकृति में वृक्षों की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए डॉ पंकज गुप्ता ने कहा कि जैव विविधता के लिए सभी प्रकार के वृक्षों का महत्व है कुछ को छोड़कर ,जनसंख्या वृद्धि के कारण प्राकृतिक संसाधनों का दोहन बढ़ा हैं । वृक्षों का कटान बढ़ा हैं । समाज के सभी मनुष्यों का नैतिक कर्तव्य है कि अधिक से अधिक उपयोगी पौधों का रोपण करके उनके संरक्षण पर ध्यान देना चाहिए। नोडल अधिकारी प्रो राघवेंद्र सिंह ने कहा कि विभिन्न जड़ी बूटी, वनस्पति, और वृक्ष से संबंधित प्राचीन एवम सनातन ज्ञान जो संस्कृत भाषा में था समय के साथ ज्ञान में कमी आई है जिसको पुनः संरक्षण एवं प्रचार प्रसार की आवश्यकता है। डॉ के के सिंह ने नीम, पीपल, गूलर, आँवला, पाकड़, तुलसी, गिलोय, घृतकुमारी के उपयोगिता की ओर ध्यान दिलाते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण एवं संरक्षण पर जोर दिया। डॉ सुधीर सिंह ने चंदन वृक्ष की ऐतिहासिक, अध्यात्मिक एवं व्यवसायिक रूप में उपयोगिता पर चर्चा की। इस अवसर पर प्रो पी के सिंह, डॉ लवकुश पाण्डे, डॉ देवेंद्र चौहान व श्री नारायण सिंह उपस्थित रहे।






