देश
-
न्यायपालिका मजबूत है इसलिये भारत का लोकतंत्रत मजबूत है : बिरला
जोधपुर । लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को कहा कि न्याय पालिका मजूबत है इसलिये भारत का लोकतंत्रत मजबूत है और इसकी विश्वसनीयता देश और दुनिया में एक अलग पहचान रखती है। राजस्थान हाईकोर्ट की प्लेटेनियम जुबली महोत्सव के तहत आयोजित सेमीनार में भाग लेने आए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एयरपोर्ट पर पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता कर रहे थे।…
Read More » -
अग्निवीरों को अब राजस्थान में भी मिलेगा आरक्षण
जयपुर । सेना के अग्निवीरों को राजस्थान में भी आरक्षण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कारगिल विजय दिवस रजत जयंती के अवसर पर इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि सेना के अग्निवीरों को राजस्थान पुलिस, वनरक्षक और जेल प्रहरी की भर्ती में आरक्षण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री की घाेषणा के बाद अब जल्द ही यह भी तय होगा…
Read More » -
सांसद बृजमोहन अग्रवाल पहुंचे जोन 6 के जनसमस्या निवारण शिविर में
रायपुर । जनसमस्या निवारण पखवाड़ा शिविर के पहले दिन जोन-6 के शिविर में सांसद बृजमोहन अग्रवाल पहुंचे। सांसद अग्रवाल ने शिविर के अलग-अलग विभागों के स्टाॅल में पहुंचकर जानकारी ली और पीएम पीएम सौर घर योजना का लाभ अधिक से अधिक नागरिकों को दिलाने को कहा। सांसद अग्रवाल ने अन्य विभागों के स्टाॅल में पहुंचकर जानकारी ली।
Read More » -
असम के अधिकांश अग्निवीरों को राज्य पुलिस में किया जाएगा शामिलः मुख्यमंत्री
गुवाहाटी । मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को कहा कि असम के अधिकांश अग्निवीरों को असम पुलिस में शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री सरमा ने एक्स पर कहा कि भारत यह सुनिश्चित करेगा कि अग्निपथ योजना पर झूठ फैलाकर भारतीय सेना को कमजोर करने का विपक्षी दलों को मिशन विफल हो। असम सरकार ने राज्य के अधिकांश अग्निवीरों को…
Read More » -
कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करेगी कुमारी सैलजा की पदयात्रा:केडिया
सिरसा । सिरसा की सांसद बहन कुमारी सैलजा की आज अंबाला से शुरू होने वाली पदयात्रा पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और उमंग का संचार करेगी। उनकी पदयात्रा के बाद हरियाणा में बदलाव की लहर और प्रचंड होगी। शनिवार काे जारी बयान में नवीन केडिया ने कहा कि सिरसा लोकसभा से भारी मतों के अंतर से विजयी होकर संसद पहुंची कुमारी…
Read More » -
एनसीसी कैडेटों के नामांकन के लिए 29 से जमा होगा आवेदन
रांची । झारखंड नौसेना एनसीसी इकाई के जरिये 11 अगस्त को एनसीसी कैडेटों के नामांकन के लिए परीक्षा का आयोजन संत जोन्स प्लस टू विद्यालय रांची में किया जाएगा। इसके लिए प्रतिभागी झारखंड नौसेना एनसीसी इकाई के कार्यालय से आवेदन प्राप्त कर सकते हैं। 29 जुलाई से नौ अगस्त तक आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि है।
Read More » -
बद्रीनाथ हाइवे तीन स्थानों पर बंद, मलबे में वाहन दबे
गोपेश्वर । उत्तराखंड के चमोली जिले में हो रही मूसलाधार बरसात से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। बद्रीनाथ हाइवे तीन स्थानों पर बंद है। जोशीमठ-मलारी हाइवे तमक नाले के पास मलबा आने से अवरूद्ध हो गया है। कर्णप्रयाग-ग्वालदम राजमार्ग भी आमसोड और हरमनी के पास अवरुद्ध है। बद्रीनाथ हाइवे पातालगंगा में खोल दिया गया है। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के सुभाषनगर में…
Read More » -
हड़ताल दिवस का वेतन काटा जायेगा, नगरपरिषद श्रीगंगानगर ने जारी किए आदेश
श्रीगंगानगर । नगरपरिषद श्रीगंगानगर में कार्यरत स्थाई सफाई कर्मचारी और ट्रेक्टर ट्रॉली और अस्थाई कर्मचारी 24 जुलाई से कार्य बंद कर हड़ताल पर चल रहे हैं। नगरपरिषद श्रीगंगानगर द्वारा हड़ताल पर गये स्थाई सफाई कर्मचारी, ट्रेक्टर ट्रॉली, अस्थाई कर्मचारी, वाहन चालक, हेल्पर आदि को आगामी आदेश तक वेतन भुगतान ना किये जाने और भविष्य में जिस दिवस हड़ताल पर रहे…
Read More » -
देश उन वीरों का ऋणी, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी: रत्नाकर
मीरजापुर । पाकिस्तान पर भारत की विजय कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ शुक्रवार को नगर के जुबली कालेज में धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि नगर विधायक रत्नाकर मिश्र व कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ मिश्र मोंटी ने किया। पूर्व सैनिक राजपति ओझा को सम्मानित कर कारगिल विजय दिवस से संबंधित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।…
Read More » -
डेमोग्राफी में बड़ा परिवर्तन डेमोक्रेसी के लिए खतरा : बाबूलाल मरांडी
रांची । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने फिर एकबार संथाल परगना की बदलती डेमोग्राफी पर राज्य सरकार को घेरा। मरांडी शुक्रवार काे मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा परिसर में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। मरांडी ने कहा कि पूरे प्रदेश में आदिवासियों की आबादी लगातार घट रही। संथाल परगना क्षेत्र की डेमोग्राफी में अप्रत्याशित बदलाव आए हैं।…
Read More »