utrakhandउत्तरकाशीउत्तराखंड

पूर्व मंत्री ने किया विभिन्न गांव का भ्रमण

जन एक्सप्रेस /नई टिहरी :- पूर्व पर्यटन मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने विकासखंड चंबा के अंतर्गत ग्राम सभा सिलोगी एवं ग्राम सभा खड़ीखाल का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।विकास खंड चंबा के ग्राम सभा सिलोगी एवं ग्राम सभा खड़ीखाल भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य,पलायन सहित विभिन्न स्थानीय समस्यायें पूर्व मंत्री के समक्ष प्रमुखता से उठाई। पूर्व मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। सिलोगी के ग्रामीणों ने गांव के लिए सड़क एवं छात्र संख्या कम होने पर विद्यालय बंद न किया जाय की मांग रखी। खड़ीखाल में बलबीर पुण्डीर ने आराकोट खड़ीखाल सड़क का डामरीकरण,पटवारी चौकी खुलवाने एवं एनम सेंटर खुलवानी की मांग उठाई। धनाई ने कहा कि उनका प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों का विकास और जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा जनता का आशीर्वाद मिला तो क्षेत्र के विकास के लिए ग्रामीणों के साथ मिलकर हरसंभव हल करने की बात कही है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश से सुरकण्डा पेयजल योजना की मांग क्षेत्र के लोग कर रहे थे लेकिन मेरे से पूर्व रहे जनप्रतिनिधि पूरी नहीं कर पाए।

जो उन्होंने अपने कार्यकाल में स्वीकृत कर धरातल पर उतारा है आज पूरे क्षेत्र में इस योजना का पानी वितरण हो रहा है। उन्होंने कहा आराकोट खड़ीखाल सड़क निर्माण भी उनके द्वारा किया गया था। लेकिन आज डामरीकरण न होने से गाड़ी चलाने मुश्किल हो रहा है।पूर्व मंत्री धनाई ने कहा मैने अपने कार्यकाल में टिहरी विधान सभा में साड़े तीन करोड़ रुपए मुख्यमन्त्री राहत कोष जरूरतमंद लोगों को बांटे हैं।और दो हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। उन्होंने कहा चंबा में पर्यटन विभाग से पांच पार्किंग बनाई। उन्होंने कहा उनके द्वारा टिहरी विधान सभा में दर्जनों सड़क स्वीकृत की जिनका मेरे बाद के प्रतिनिधि भी लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे हैं। पूर्व मंत्री दिनेश धनाई ने आगामी चुनाव में विकास के लिए जनता से जन समर्थन मांगा है। उन्होंने जनता से अपील की तुम मुझे वोट दो मैं तुमहें विकास दूंगा।इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीण प्रधान सिलोगी सत्यपाल गुसांई,प्रधान खड़ीखाल लक्ष्मी पुण्डीर,उप प्रधान पिंकी पुण्डीर,उपेंद्र सिंह पुण्डीर,सतेन्द्र सिंह पुण्डीर,अध्यक्ष ब्यापार मंडल चंबा बलबीर पुण्डीर. शीशपाल सिंह पुण्डीर,बीना तड़ियाल,अध्यक्ष महिला मंगल दल पूजा देवी,चन्द्रमणी भट्ट,अलेल सिंह,अकवीर सिंह,औतार सिंह,गोविंद पुण्डीर,रणबीर सिंह पुण्डीर,गणपत सिंह,रजनी पुण्डीर,भगवान सिंह,सुरेंद्र सिंह,विक्रम सिंह,रैमत सिंह आदि सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button