देश
-
मंडलाः अब जिला चिकित्सालय में भी मिलेगी गहन चिकित्सा सुविधा
– पीएचई मंत्री ने किया आधुनिक उपकरणों से युक्त आईसीयू वार्ड का लोकार्पण मंडला। जिला चिकित्सालय मंडला में बनाए गए गहन चिकित्सा इकाई का शुक्रवार को प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके द्वारा फीता काटकर लोकार्पण किया गया। आधुनिक उपकरणों से युक्त इस आईसीयू वार्ड के माध्यम से महानगरों जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं भी अब जिला चिकित्सालय में उपलब्ध…
Read More » -
अगप और यूपीपीएल के नवनिर्वाचित सांसदों से नई दिल्ली में मिले डॉ सरमा
गुवाहाटी । असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के घटक दल असम गण परिषद (अगप) और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरेशन (यूपीपीएल) के नवनिर्वाचित सांसदों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री डॉ सरमा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, “मैंने आज नई दिल्ली में अगप के नवनिर्वाचित सांसद फणिभूषण चौधरी और…
Read More » -
राजस्थान में आंधी-तूफान, पेड़ के नीचे दबा परिवार, मां-बेटी की मौत
जयपुर । राजस्थान में तेज गर्मी से लोगों को राहत मिलनी शुरू हो गई। प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से शुक्रवार को भी मौसम बदलने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद तीव्र मेघगर्जन, तेज अंधड़ और…
Read More » -
राजस्थान में खातीपुरा-जगतपुरा के बीच ट्रेन के एसी कोच में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित
जयपुर । राजस्थान के जयपुर में शुक्रवार सुबह खातीपुरा रेलवे स्टेशन से जगतपुरा की ओर जा रही साबरमती-दौलतपुर एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में अचानक आग लग गई। इस कोच में 70 यात्री सवार थे, जो सभी सुरक्षित हैं। फायर अलार्म बजने पर लोको पायलट ने ट्रेन रोकी और यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट किया। रेलवे कर्मचारियों ने लोगों…
Read More » -
मुख्यमंत्री 11 को करेंगे विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक
रांची । आदर्श आचार संहिता समाप्त होते ही मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन 11 जून को राज्य की विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक प्रोजेक्ट भवन में 11 बजे से करेंगे। मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक को देखते हुए मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग में सभी विभागों को पत्र लिखा है और योजनाओं की स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट योजना विकास विभाग के माध्यम से…
Read More » -
जनपद की 496 ग्राम पंचायतों में खरीफ किसान पाठशाला शुरू
झांसी । जनपद में खरीफ किसान पाठशाला का आयोजन गुरुवार से जनपद की समस्त 496 ग्राम पंचायतों में प्रारंभ हुआ। जिलाधिकारी अविनाश कुमार इस पाठशाला पर स्वयं भी नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कृषकों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक किसान उक्त पाठशाला में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें, ताकि कृषकों को खरीब की फसलों की खेती की…
Read More » -
महिला चिकित्सक को सेवा सम्बन्धी परिलाभ पूर्ववर्ती तिथि से दिए जाने के आदेश
जोधपुर । राजस्थान सिविल सेवा अपील अधिकरण, जयपुर चलपीठ जोधपुर ने सहायक आचार्य के पद पर कार्यरत एक महिला चिकित्सक को उससे कम योग्यताधारी को नियुक्ति देने के मामले में उसे भी उसी दिन से नियुक्ति मानते हुए सभी सेवा सम्बन्धी लाभ प्रदान करने का आदेश दिया है। दरअसल डॉ. श्यामा चौधरी वर्तमान में डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज में सहायक…
Read More » -
वट सावित्री पर्व पर मुख्यमंत्री निवास में सुहागन महिलाओं ने की वटवृक्ष की पूजा-अर्चना
रायपुर । आज गुरुवार को वट सावित्री व्रत के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय की अगुवाई में दर्जन भर महिलाओं ने पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर सुहागन महिलाओं ने बरगद के पेड़ की विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना करते हुए वटवृक्ष की परिक्रमा की और अपने-अपने पति की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना…
Read More » -
प्रकृति, पृथ्वी और पर्यावरण की स्थिति पर विचार करने की जरूरत : लोहिया
कोलकाता । अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के केंद्रीय सभागार में विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘वैश्विक गर्मी और पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण का महत्व’ विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कुमार लोहिया ने कहा कि आज पर्यावरण एक ज्वलंत मुद्दा बन गया है। हमें जिस स्थिति में प्रकृति और पृथ्वी अपने…
Read More » -
चुनाव बाद हिंसा को लेकर शुभेंदु ने राज्यपाल बोस को लिखा पत्र
कोलकाता । लोकसभा चुनाव के बाद बंगाल के विभिन्न जिलों में विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं। मामले को लेकर विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस को पत्र लिखा है। विपक्षी नेता ने पत्र में राज्यपाल से चुनाव बाद हिंसा को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की है। इसके…
Read More »