देश
-
राज्यपाल मिश्र की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से हुई मुलाकात
जयपुर । राज्यपाल कलराज मिश्र की शुक्रवार को लखनऊ स्थित राजभवन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात हुई। राज्यपाल मिश्र और पटेल की यह शिष्टाचार भेंट थी। दोनों ने इस दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
Read More » -
प्रधानमंत्री के प्रति विश्वास पर जनता ने लगाई मोहर, बच्चा-बच्चा बोल रहा अबकी बार 400 पार : सीपी जोशी
जयपुर । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि विधानसभा चुनावों में राजस्थान की जनता ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर विश्वास किया। लोकसभा चुनावों में भी राजस्थान की जनता का भरपूर आशीर्वाद मिला है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि…
Read More » -
लोकसभा चुनाव 2024: सोशल मीडिया पर मतदाता जागरुकता में राजस्थान देश में अव्वल
जयपुर । भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सोशल मीडिया रैंकिंग में राजस्थान ने देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। आयोग द्वारा देशभर में सोशल मीडिया (एक्स, इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब) पर मतदाता जागरुकता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर यह रैंकिंग जारी गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने इस उपलब्धि पर सभी को बधाई दी है। गुप्ता…
Read More » -
अगले छह दिन बरसेंगे बादल, चलेगा अंधड़, येलो अलर्ट जारी
शिमला । भीषण गर्मी की मार झेल रहे पहाड़ी राज्य हिमाचल में आसमान से राहत बरसेगी। राज्य में अगला करीब एक हफ्ता बादलों के बरसने से लोगों को भयंकर गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। प्रदेश में पहली जून यानी शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे अगले छह दिन तक राज्य के ज्यादातर इलाकों में बारिश…
Read More » -
पीएम मोदी के नेतृत्व में जीत की हैट्रिक लगाएंगे भाजपा : सुरेश कश्यप
शिमला । शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने दावा किया है कि भाजपा एक बार फिर अपनी जीत को लगातार बरकरार रखते हुए जीत की हैट्रिक लगाएगी और प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार देश का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने लोकतंत्र के इस पर्व में मतदाताओ से बढ़ चढ कर अपनी सहभागिता दर्ज करवाने का आहवान किया है। सुरेश…
Read More » -
पानी की डिग्गी में डूबने से मां और दो बेटियों की मौत
जोधपुर । जिले के पीपाड़ शहर स्थित बाड़ाखुर्द गांव में शुक्रवार दोपहर में पानी की डिग्गी में मां और बेटियों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पीपाड़ सीएचसी में रखवाया गया। मौत का आरंभिक तौर पर कारण पानी में डूबने से होना पता लगा है। संभवत: बेटी को बचाने के…
Read More » -
मुख्यमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री ने किए मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन
दौसा । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल शुक्रवार को आस्थाधाम मेहंदीपुर बालाजी धाम पहुंचे। तीनों नेता हेलीकॉप्टर से सात पीपली स्थित हेलीपेड पहुंचे, जहां सिकराय विधायक विक्रम बंशीवाल व भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। मंदिर पहुंचने पर महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज ने उनकी अगवानी कर स्वागत किया। इसके बाद सीएम समेत तीनों…
Read More » -
भीषण गर्मी: लू की वजह से गई दो लोगों की जान
चित्रकूट। तहसील क्षेत्र में लू के कहर से मौतों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। तीरमऊ बरुआ बालू घाट में ट्रक चालक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं रुपौली में एक रिक्शाचालक की मौत हो गई। दोनों की मौतों की वजह लू और…
Read More » -
पीएम मोदी ने अम्मन मंदिर में की पूजा-अर्चना…
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिये प्रचार खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को तमिलनाडु के कन्याकुमारी पहुंचे और समुद्र तट पर देवी कन्याकुमारी को समर्पित “108 शक्तिपीठों” में से एक ऐतिहासिक भगवती अम्मन मंदिर गए और पूजा-अर्चना की मोदी केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के हेलिकॉप्टर से यहां सरकारी गेस्ट…
Read More » -
Lok Sabha Election 2024:अंतिम चरण का चुनाव प्रचार थमा
नई दिल्ली। भीषण गर्मी और राजनीतिक दलों के एक-दूसरे के खिलाफ तीखे बयानों से भरा अठारहवीं लोक सभा चुनाव के लिये करीब दो महीने तक चला चुनाव प्रचार का सिलसिला गुरुवार शाम छह बजे थम गया। चुनाव के प्रचार थमने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को कन्याकुमारी पहुंच गए। प्रधानमंत्री ने सबसे पहले भगवती देवी अम्मन मंदिर (कन्याकुमारी मंदिर)…
Read More »