राज्य खबरें
-
बदरीनाथ में दर्शन और पूजा कर राज्यपाल ने देश और प्रदेश की सुख समृद्धि के लिए की प्रार्थना
गोपेश्वर । उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने गुरुवार को चमोली जिले में चीन सीमा से सटे मलारी में आईटीबीपी, आर्मी और बीआरओ के जवानों से मुलाकात की। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस क्षेत्र के भ्रमण के दौरान राज्यपाल ने जवानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में विषम परिस्थितियों में हमारे जवान निःस्वार्थ…
Read More » -
विधानसभा व विधान परिषद सचिवालय भर्ती में कई प्रमुखों की संलिप्तताएं
लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा व विधान परिषद सचिवालय में भर्ती के मामले में सरकार में बैठे कई प्रमुखों की संलिप्तताएं सामने आ रही हैं। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो जिस कम्पनी के जरिये परीक्षा करायी गई है, उसका पंजीयन 2019 में हुआ है, जबकि उसका अनुभव प्रमाण-पत्र 2017 का दिखाया गया है। सूत्र बताते हैं कि सीबीआई इस एंगल…
Read More » -
कमलनाथ का मुख्यमंत्री शिवराज पर तंज, कहा- अपनी विदाई से पहले कमजोर वर्ग से अन्याय मत कीजिए
भोपाल । मध्य प्रदेश की राजनीति में विधानसभा चुनाव से पहले जुबानी जंग जारी है। विपक्ष भी आक्रामक भूमिका में है और आए दिन सरकार पर जमकर हमला बोल रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ इन दिनों रोजाना किसी न किसी मुद्दे को लेकर सरकार को घेर रहे हैं। इसी क्रम में आज कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज…
Read More » -
भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पूरनचंद की अस्थियां ब्रह्मकुंड में प्रवाहित
हरिद्वार । भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पूरनचंद शर्मा की अस्थियां विधिविधान से हर की पैड़ी, ब्रह्मकुंड में गुरुवार को प्रवाहित की गईं।इनके तीर्थ पुरोहित अवनीश, आशीष भगत द्वारा अस्थि विसर्जन कर्म कराया गया। शर्मा का दो दिन पूर्व निधन हो गया था। उनके अस्थि अवशेष आज गंगा में विसर्जन लिए लाए गए थे। गंगा में अस्थि विसर्जन से पूर्व उनके…
Read More » -
एमएस स्वामीनाथन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जताया दुख
नई दिल्ली । भारत में हरित क्रांति के जनक एवं कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने एक्स हैंडल पर एम एस स्वामीनाथन के साथ दो तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि डॉ. एमएस स्वामीनाथन जी के निधन से गहरा दुख हुआ। हमारे देश के इतिहास के एक बहुत ही महत्वपूर्ण…
Read More » -
सीआईएसएफ का सीपीआर और एईडी पर हुई कार्यशाला
हरिद्वार । केन्द्रीय औद्यौगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के बीएचईएल हरिद्वार इकाई परिसर में कार्डियक अरेस्ट, कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) और ऑटोमेटेड एक्सटर्नल डिफिब्रिलेटर (एईडी) के संदर्भ में एक कार्यशाला हुई। सीआईएसएफ के वरिष्ठ कमांडेंट सत्यदेव आर्य के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यशाला का आयोजन समर्पण सेवा समिति, हरिद्वार के सहयोग से किया गया। साथ ही मेट्रो हॉस्पिटल एंड हार्ट इंस्टीट्यूट,…
Read More » -
भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल कपूर मंडी परिषद के अध्यक्ष नियुक्त
हल्द्वानी । उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल कपूर डब्बू को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड मंडी परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया है। कल देर रात उनकी नियुक्ति के आदेश जारी हुए। इसके बाद से उनके घर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के आने और बधाई देने का सिलसिला जारी है। मंडी परिषद का अध्यक्ष बनने के बाद गुरुवार…
Read More » -
किसानों और मजदूरों के सम्मेलन में शामिल होंगे: खरगे
दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बृहस्पतिवार को छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में किसानों और मजदूरों के सम्मेलन में शामिल होंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जिले के भाटापारा शहर में दोपहर करीब 12 बजे होने वाले कृषक-सह-श्रमिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहेंगे। पिछले दो महीनों में खरगे की यह छत्तीसगढ़ की तीसरी यात्रा…
Read More » -
लंदन में 4800 करोड़ रू के निवेश एमओयू पर दस्तखत
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इंग्लैंड दौरे के दूसरे दिन राज्य सरकार ने विभिन्न कंपनियों के साथ 4800 करोड़ रुपये के निवेश समझौतों (एमओयू) पर लंदन में बुधवार को दस्तखत किए। यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री की मौजूदगी में मंगलवार को भी रोपवे क्षेत्र की प्रसिद्ध कंपनी पोमा समूह के साथ दो हजार करोड़ रुपये के…
Read More » -
भाजपा नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की
दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के राजस्थान नेतृत्व के साथ आगामी विधानसभा चुनावों पर बुधवार को चर्चा की। इस तरह की अटकलें हैं कि दो केंद्रीय मंत्रियों को विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कहा जा सकता है। मध्य प्रदेश में भाजपा द्वारा तीन केंद्रीय मंत्रियों और चार…
Read More »