राज्य खबरें
-
जब भाजपा के लोग घटनाएं करते हैं तो बुलडोजर की चाभी खो जाती – अखिलेश
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में जनता महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी और बुनियादी मुद्दों पर वोट करेगी। भाजपा का उत्तर प्रदेश में सफाया होगा। भाजपा प्रदेश में सभी अस्सी सीटे हारेगी। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन बहुत मजबूत है। इंडिया गठबंधन के समर्थन में जनता है। इंडिया गठबंधन जीतेगा।…
Read More » -
सूद के पैसों के लिए पार की हदें, महिला को नग्न कर पीटा; पिलाया पेशाब
पटना: बिहार की राजधानी पटना के खुसरूपुर थानाक्षेत्र के मोसिमपुर गांव से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां 1500 रुपए उधार का सूद चुकता नहीं करने पर दबंगों ने एक दलित महिला की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान दबंगों ने दलित महिला को नंगा कर उसे पेशाब भी पिलाया। घटना देर रात की बताई जा रही है। घायल…
Read More » -
आत्महत्या करने जा रहा हूं…मौत से पहले फोन पर बताया….
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी में हजरतगंज इलाके में सोमवार तड़के भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक के मीडिया सेल के कर्मचारी का शव फंदे से लटका पाया गया। शव भाजपा विधायक योगेश शुक्ला को आवंटित फ्लैट नंबर 804 में लटका हुआ मिला। हजरतगंज इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार पांडे ने बताया कि आत्महत्या करने से पहले मृतक श्रेष्ठ तिवारी ने अपने…
Read More » -
प्राथमिक शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, मामले ने तूल पकड़ा
जन एक्सप्रेस/संवाददाता बहराइच। कैसरगंज थाना क्षेत्र के एक प्राथमिक शिक्षक के विरुद्ध एक महिला से छेडछाड व उसके रिश्तेदारों के साथ मारपीट का मुकदमा दर्ज किए जाने का मामला तूल पकड़ रहा है। इस मामले को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ आंदोलन की तैयारी में जुटा है। वहीं आरोपी शिक्षक ने अपना स्थानांतरण करने की मांग करते हुए विभागीय अधिकारी से…
Read More » -
मुख्यमंत्री की घोषणाओं के क्रियान्वयन को शीर्ष प्राथमिकता दी जाए : राधा रतूड़ी
देहरादून । अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अधिकारियों की बैठक में कहा कि समस्याओं के निस्तारण के लिए एक मजबूत व्यवस्था तैयार की जाए, जिसमें मुख्यमंत्री की घोषणाओं को शीर्ष प्राथमिकता दी जाए। सोमवार को अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में विभिन्न विभागों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री घोषणाओं की विभागीय सचिव…
Read More » -
भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर मनाई गई पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
गोरखपुर । भारतीय जनसंघ के संस्थापक, एकात्म मानववाद और अंत्योदय जैसे महान विचार के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय (रानीडीहा) पर सोमवार को मनाई गई। भाजपा नेताओं ने दीनदयाल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम के शुभारंभ में क्षेत्रीय अध्यक्ष समेत सभी भाजपा नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प…
Read More » -
राजकीय आईटीआई को आधुनिक तकनीकों से जोड़ा – कपिलदेव
लखनऊ । व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल निर्देशन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अथक प्रयासों से टाटा टेक्नोलॉजी से एमओयू कर के प्रदेश के 150 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ा गया। इन आईटीआई में पढ़ने वाले…
Read More » -
ओबीसी समाज को जागरूक करेगा पिछड़ा वर्ग मोर्चा: के.लक्ष्मण
लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद के.लक्ष्मण ने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर ओबीसी समाज को जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज के समर्थन से नरेन्द्र मोदी दो बार प्रधानमंत्री बन चुके हैं। नरेन्द्र मोदी सबका साथ सबका विकास के नारे को आचरण में लाकर दिखाते…
Read More » -
काशी में एक विश्व स्तरीय क्रूज टर्मिनल का भी निर्माण शीघ्र:सर्बानंद सोनोवाल
वाराणसी । केंद्रीय जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोमवार को घोषणा की कि वाराणसी में वर्ल्ड क्लास क्रूज टर्मिनल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए जल्दी ही भूमि का चयन कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इससे क्रूज संचालन और पर्यटकों को काफी सुविधा होगी। इससे जलमार्ग से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। केन्द्रीय मंत्री पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय…
Read More » -
केंद्र के विश्वासघात को उजागर करने की कांग्रेस ने बनाई रणनीति
दिल्ली: संसद में पारित महिला आरक्षण विधेयक पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के “विश्वासघात को उजागर” करने के उद्देश्य से, कांग्रेस ने आज देश भर के 21 प्रमुख शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने की योजना बनाई है। पार्टी के मुताबिक, प्रेस कॉन्फ्रेंस कांग्रेस की 21 महिला नेता 21 शहरों में करेंगी। यह संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को…
Read More »