राज्य खबरें
-
दीपावली की तिथि को लेकर फिर काशी में छिड़ी बहस,विद्वत परिषद ने 31 अक्टूबर को बताया
वाराणसी । काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ की नगरी में फिर दीपावली लक्ष्मीपूजन को लेकर विद्वत जनों में बहस छिड़ गई है। काशी विद्वत परिषद ने 31 अक्टूबर को दीपावली मनाना शास्त्र के अनुसार बताया है। तो अयोध्या में रामलला के मंदिर के शिलान्यास और प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त निकालने वाले पं. गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ ने एक नवम्बर को दीपावली बताया है।…
Read More » -
बसपा प्रमुख मायावती ने भाजपा और कांग्रेस पर बोला हमला
लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को भाजपा और कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने दोनों पार्टियों को एक ही थाली के चट्टे-बट्टे कहा है। मंगलवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए मायावती ने कहा कि देश के करोड़ों शोषित व उपेक्षित दलितों के आरक्षण विरोधी तथा उनकी आपसी एकता की दुश्मन जातिवादी…
Read More » -
धनतेरस पर्व पर स्वर्णमयी अन्नपूर्णा का खुला दरबार, अन्नधन का खजाना पाने के लिए उमड़े श्रद्धालु
वाराणसी । कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी धनतेरस पर्व पर मंगलवार से काशीपुराधिपति की नगरी में स्वर्णमयी मां अन्नपूर्णा मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के लिए खुल गए। मातारानी के मंदिर में दर्शन पूजन के साथ अन्न धन का खजाना पाने के लिए कतारबद्ध श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर के प्रवेश द्वार से…
Read More » -
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “वोकल फॉर लोकल” को बढ़ावा देने पथ-विक्रेताओं से खरीदे दीपक
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “वोकल फॉर लोकल” को बढ़ावा देते हुए धनतेरस पर्व पर मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम के पास मिट्टी के दीपक की दुकान लगाने वाले कारीगर सुनील व लकी प्रजापति तथा बबलू प्रजापति से दीये ख़रीदे और उनकी कुशल क्षेम पूछी। सुनील, लकी व बबलू प्रजापति ने त्यौहारों के दौरान पथ विक्रेताओं को बाजार…
Read More » -
मुख्यमंत्री ने रबी महाभियान 2024-25 का किया शुभारंभ
पटना । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपने आवास रबी महाभियान – 2024-25 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर किसान जागरुकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान चार कृषि ज्ञान वाहन एवं 18 किसान जागरुकता वाहनों को रवाना किया गया। रबी- 2024 की सफलता के लिये रबी महाभियान की शुरूआत की जा रही है। इस महाभियान…
Read More » -
मध्य प्रदेश के 11 जिलों में आज हल्की बारिश के आसार, कई शहरों का तापमान 20 डिग्री से नीचे
भोपाल । मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम सक्रिय होने से पूर्वी हिस्से का मौसम बदला है। जिसकी वजह से सोमवार को सीधी, सिंगरौली और अनूपपुर में हल्की बारिश हुई। कुछ जिलों में ऐसा ही मौसम आज मंगलवार को भी बना रहेगा। सतना, मैहर समेत 11 जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि भोपाल-इंदौर समेत राज्य के पश्चिमी…
Read More » -
विकास और विरासत के बल पर केदारनाथ सीट पर जीतेगी भाजपा: मुख्यमंत्री
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उखीमठ-रुद्रप्रयाग पहुंचकर केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार आशा नौटियाल का नामांकन दाखिल कराया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन जुलूस से मुख्यमंत्री ने जनता को डबल इंजन की सरकार की शक्ति का अहसास कराया और जीत की हुंकार भरी। सोमवार को केदारनाथ विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार आशा नौटियाल…
Read More » -
भल्ला फॉर्म में विभिन्न आंतरिक मार्गों के निर्माण के लिये साढ़े तीन करोड़ रूपये की मिली स्वीकृति
ऋषिकेश । भल्ला फॉर्म में विभिन्न आंतरिक मार्गों के निर्माण के लिये साढ़े तीन करोड़ रुपये की स्वीकृति मिलने पर स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डाॅ. प्रेमचंद अग्रवाल का आभार प्रकट किया। बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में स्थानीय लोगों ने मुलाकात कर कहा कि अग्रवाल एक सच्चे जनप्रतिनिधि हैं, वह सदैव अपनी विधानसभा में मूलभूत समस्याओं के…
Read More » -
उप्र भाजपा की सदस्यता, संगठनात्मक चुनाव संबंधित बैठक शुरू
लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (आईजीपी) के हॉल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता एवं संगठनात्मक चुनाव संबंधित बैठक शुरू हुई। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, चुनाव अधिकारी डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंच पर उपस्थित हैं। संगठनात्मक…
Read More » -
चौबेपुर में गंगा किनारे युवक का शव मिला, हत्या की आशंका
वाराणसी । चौबेपुर थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव के किनारे गंगा नदी के समीप स्थित नाले में 45 वर्षीय एक युवक का शव मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। मृत युवक के शरीर में चोट का निशान देख ग्रामीण हत्या की आशंका जताते रहे हैं। पुलिस अफसरों ने फॉरेंसिक टीम, डाग स्क्वायड के स्वान दस्ते…
Read More »