राज्य खबरें

  • सेबी ने नए एसेट क्लास को दी मंजूरी, इंडेक्स डेरिवेटिव्स के नियमों में कोई बदलाव नहीं

    नई दिल्ली । मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) ने तमाम संभावनाओं और आशंकाओं को नकारते हुए इंडेक्स डेरिवेटिव्स के नियमों में कोई फेरबदल नहीं किया है। हालांकि सेबी ने किसी एक एक्सचेंज के एक इंडेक्स को फिलहाल वीकली कॉन्ट्रैक्ट देने की अनुमति देने का प्रस्ताव किया है। कहा जा रहा है कि अगर इस प्रस्ताव को…

    Read More »
  • मुख्यमंत्री योगी की पहल से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

    लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार शारदीय नवरात्र के पहले दिन तीन अक्टूबर को अपने महत्वाकांक्षी “मिशन शक्ति” कार्यक्रम के पांचवें चरण का शुभारंभ करने जा रही है। इस नए चरण के तहत महिलाओं के लिए, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में एक समर्पित स्वास्थ्य हेल्पलाइन- ‘महिला स्वास्थ्य लाइन’ की जल्द ही लांच किया जाएगा।…

    Read More »
  • दून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल : गायन में चारु व नाट्य में गौरव ने मारी बाजी

    हरिद्वार । एसएमजेएन कॉलेज में दून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में विजयी प्रतिभागियों को प्राचार्य द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि देहरादून में चले तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल में कालेज की छात्रा चारु ने गायन कला में प्रथम स्थान प्राप्त किया और कॉलेज के प्रशिक्षु गौरव बंसल ने नाट्य कला में तीसरा स्थान प्राप्त…

    Read More »
  • एमआईटी में पांच अक्टूबर तक प्रवेश ले सकते हैं छात्र-छात्राएं : रोहित गर्ग

    मुरादाबाद । मुरादाबाद इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी (एमआईटी) के ट्रस्टियों ने सोमवार को संस्थान में प्रेस वार्ता कर बताया कि डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) से सम्बद्ध कालेजों में बीटेक, एमबीए, एमसीए, बीसीए और बीबीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि पांच अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। यह फैसला सुप्रीम कोर्ट, एआईसीटीई के निर्देशों के अनुसार एकेटीयू ने…

    Read More »
  • अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराधियों को फर्जी सिम बेचने का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

    देहरादून । उत्तराखंड पुलिस और I4सी गृह मंत्रालय ने दक्षिण एशिया में फर्जी सिम कार्ड भेजने वाले सिम कार्टेल का भंडाफोड़ किया है। उत्तराखंड एसटीएफ ने अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराधियों को फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाले एक मास्टरमाइंड को हरिद्वार के मंगलौर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। मास्टरमाइंड ने अब तक 20 हजार से अधिक फर्जी सिम कार्ड दक्षिण…

    Read More »
  • अवैध भवनों पर लखनऊ विकास प्राधिकरण की कार्यवाही

    लखनऊ । लखनऊ विकास प्राधिकरण के ओएसडी एवं एसडीएम शशि भूषण पाठक के नेतृत्व में सोमवार को सीतापुर रोड के शंकरपुर क्षेत्र में प्राधिकरण की जमीन पर बनाये गये अवैध भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। प्राधिकरण के अर्जन विभाग के अधिकारियों, तहसीलदार व मड़ियांव थाना के निरीक्षक व उपनिरीक्षकों की उपस्थिति में जेसीबी मशीन से अवैध भवनों व…

    Read More »
  • लखनऊ : ग्राहक ने डिलीवरी ब्वॉय की हत्या कर लूटा फोन, नहर में फेंका शव

    लखनऊ । चिनहट थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय की हत्या कर मोबाइल लूट लिया गया। आरोपितों ने शव को बोरे में भरकर नहर में फेंक दिया। ​परिजनों की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस आरोपितों तक पहुंच गयी। एक आरोपित हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस अब नहर में एनडीआरएफ-एसडीआरएफ के सहयोग…

    Read More »
  • उत्तराखंड में भारत-कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘काजिंद-2024’ शुरू

    देहरादून । भारत-कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास काजिंद-2024 का आठवां संस्करण सोमवार को उत्तराखंड में विकसित और आधुनिक विदेशी प्रशिक्षण नोड औली में शुरू हुआ। यह अभ्यास 13 अक्टूबर तक चलेगा। संयुक्त अभ्यास के उद्घाटन समारोह में कजाकिस्तान के कर्नल करिबयेव नुरलान सेरिकबायविच कमांडर कजाकिस्तान कान्टींजेन्ट और कर्नल योगेश उपाध्याय, कमांडर भारतीय कान्टींजेन्ट ने भाग लिया। काजिंद अभ्यास भारत और कजाकिस्तान…

    Read More »
  • स्पोर्ट्स से स्टुडेंट्स में नेतृत्व क्षमता का विकासः वीसी

    मुरादाबाद । तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी मुरादाबाद में काॅलेज आफ फिजिकल एजुकेशन की ओर से ग्रासरूट नर्चरिंग प्रोग्राम के तहत इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही टीएमयू इंटर स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप-2024 का सोमवार को समापन हुआ। चैम्पियनशिप में स्प्रिंगफील्ड के ताशु, एसएस एकेडमी की अवनी, गोल्डन गेट की नव्या, अनाया, निर्वाण और अनंत को गोल्ड मेडल से नवाजा गया। इंटर स्कूल…

    Read More »
  • प्रधानमंत्री 2 अक्टूबर को झारखंड का करेंगे दौरा

    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2 अक्टूबर को झारखंड का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार को इसकी जानकारी दी और बताया कि इस दौरान वे दोपहर में करीब 2 बजे हजारीबाग में 83,300 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास, शुभारंभ और उद्घाटन करेंगे। देश भर में आदिवासी समुदायों के व्यापक और समग्र विकास को सुनिश्चित…

    Read More »
Back to top button