उत्तर प्रदेश
-
चारबाग रेलवे स्टेशन पर जनसुविधा के लिए पार्किंग का पुनरा आरंभ
लखनऊ । लखनऊ में मुख्य रेलवे स्टेशन की पहचान रखने वाले चारबाग रेलवे स्टेशन पर काफी वक्त से बंद चल रही पार्किंग फिर से शुरू की गयी है।जीआरपी थाना के सामने स्थित पार्किंग में जनसुविधा के अंतर्गत मोटरसाइकिल खड़ा करने के लिए पांच रुपये और चार पहिया वाहन के लिए बीस रुपये देय होंगे। चारबाग रेलवे स्टेशन के बाहर पार्किंग…
Read More » -
रोडवेज बस ने ट्रक में मारी टक्कर बस परिचालक की हुई मौत
बाराबंकी । रामनगर थाना क्षेत्र के चौकाघाट के पास बहराइच की ओर जा रही ट्रक को ओवरटेक करते समय पीछे से आ रही गोंडा डिपो की बस ने ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। बस परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस ने परिचालक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला…
Read More » -
समरसता महायज्ञ व राम खिचड़ी सहभोज करेगी विहिप
लखनऊ । सामाजिक विषमता व छुआछूत मिटाने के लिए विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) दलित बस्तियों में मकर संक्रान्ति के अवसर पर समरसता महायज्ञ व राम खिचड़ी सहभोज का आयोजन करेगी। जनवरी माह में सेवा बस्तियों में संतों की पदयात्राएं व समरसता संगोष्ठी भी होगी। यह जानकारी विश्व हिन्दू परिषद् के केन्द्रीय मंत्री व सामाजिक समरसता अभियान के केन्द्रीय प्रमुख देवजी…
Read More » -
यूपी के प्राचीन वैभव को पुनर्स्थापित कर रहे हैं सीएम योगी : नरेंद्र सिंह तोमर
जन एक्सप्रेस गोरखपुर: मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि एक समय वह भी आ गया था जब उत्तर प्रदेश में कोई आने को तैयार नहीं था। पर, योगी आदित्यनाथ ने जबसे मुख्यमंत्री के रूप में यहां कमान संभाली है तबसे यूपी का प्राचीन वैभव पुनर्स्थापित होने लगा है। कानून व्यवस्था की बात हो, निवेश लाने…
Read More » -
राहुल-प्रियंका गांधी को नहीं जाने दिया संभल, यूपी बॉर्डर पर रोका
जन एक्सप्रेस लखनऊ: संभल में हुई हिंसा का राजनीतिकरण तेजी से हो रहा है। विपक्षी दलों के नेता संभल के आरोपियों को निर्दोष बताकर उनके परिजनों से मुलाकात करने पर अड़े हैं। कभी समाजवादी पार्टी के नेता तो कभी कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के नेता संभल जाने के लिए निकल पड़ते हैं, जबकि सभी को इस बात की अच्छी…
Read More » -
संभल के आरोपितों से जेल में नेताजी की मिलाई, जेलर-डिप्टी जेलर सस्पेंड
जन एक्सप्रेस संतोष कुमार दीक्षित।हिंसा के बाद संभल इन दिनों चर्चा के केंद्र में है। सपा के कई नेता संभल हिंसा के आरोपियों से जेल में गुपचुप मुलाकात भी कर आए। इन नेताओं की संभल हिंसा के आरोपितों से मुलाकात कराने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले में एक्शन लेत हुए डीजी जेल ने मुरादाबाद जेल के जेलर…
Read More » -
रामनगरी में कारोबार की रफ्तार, बड़े-बड़े शहर पीछे छूटे
संतोष कुमार दीक्षित राज्य मुख्यालय। रामनगरी में विकास की गंगा बहने के साथ ही वहां कारोबार को भी पंख लग गए हैं। इसी का नतीजा है कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश में अयोध्या कारोबार के लिहाज से पहले पायदान पर पहुंच गई है। इतना ही नहीं जीएसटी के लिहाज से भी यहां कलेक्शन दोगुना पहुंच गया है। दूसरे नंबर पर…
Read More » -
घबराइए मत, हर शिकायत पर कराएंगे प्रभावी कार्रवाई : योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर । गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्या लेकर आए लोगों से आत्मीयता से संवाद करते हुए कहा, ‘घबराइए मत, हर शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराएंगे। हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराया जाएगा। सरकार सबकी समस्या दूर करने…
Read More » -
संभल मुद्दे पर कांग्रेस और सपा में चल रही तुष्टिकरण की प्रतिस्पर्धा : भाजपा
लखनऊ । संभल के साजिशकर्ता अब संवेदना के बहाने राजनैतिक पर्यटन करने के लिए जाना चाहते हैं। वे वहां जाकर संवेदना नहीं, खुद के द्वारा लगायी गयी आग को देखना चाहते हैं, लेकिन यह उप्र की न्यायप्रिय सरकार है। आग को किसी भी हालत में फैलने नहीं देगी। ये बातें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कही।उन्होंने कहा कि…
Read More » -
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आज संभल दौरा, गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस अलर्ट
जन एक्सप्रेस: यूपी के संभल में हुई हिंसा के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कांग्रेस के कई सांसद आज, बुधवार (4 दिसंबर) को प्रभावित इलाके का दौरा करेंगे।बताया जा रहा है कि वे दंगों में मारे गए लोगों के परिवारों से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रमुख अजय राय ने कहा कि पार्टी के…
Read More »