उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़.

सीडीओ ने गौशाला में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

जन एक्सप्रेस प्रतापगढ़।जिले में शुक्रवार को सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा ने लक्ष्मणपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत देवली स्थित अस्थायी गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव, उपायुक्त श्रम रोजगार सन्तोष कुमार सिंह एवं खण्ड विकास अधिकारी लक्ष्मणपुर उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी सत्यदेव यादव जानकारी दी कि गौशाला में कुल 828 गोवंश संरक्षित हैं, जिसमें 440 नर तथा 388 मादा हैं। निरीक्षण के दौरान सिकवार्ड में बीमार गोवंश के अतिरिक्त अन्य पशु पाये गये। बाउड्री की जाली क्षतिग्रस्त मिलने से बाहरी जानवरों के प्रवेश की संभावना व्यक्त की गयी। इसके अलावा लाइट जाने पर बिजली हेतु किसी भी प्रकार की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं पायी गयी, गोबर रजिस्टर अपूर्ण पाया गया एवं अन्य रजिस्टर भी सन्तोषजनक नहीं पाये गये। निरीक्षण में गौशाला की स्थिति अत्यन्त आपत्तिजनक पाये जाने पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिव को निर्देशित किया कि सिकवार्ड पूरी तरह से पृथक एवं सुरक्षित बनाया जाये। जिससे उसमें बीमार गोवंश के अतिरिक्त कोई अन्य पशु न जा सके। साथ ही क्षतिग्रस्त बाउड्रीवाल को एसएफसी पुलिंग की धनराशि से ठीक कराने, लाइट की वैकल्पिक व्यवस्था हेतु सोलर लाइट का नियमानुसार प्रबन्ध करने तथा गोबर रजिस्टर व अन्य सम्बन्धित रजिस्टर को अद्यतन/पूर्ण कर दिखाने हेतु निर्देशित किया गया। पशु चिकित्साधिकारी डा. सुनील मिश्र को नियमित रूप से गौआश्रय स्थल का भ्रमण कर बीमार पाये जाने वाले गोवंशों का तत्काल प्रभाव से समुचित उपचार किये जाने तथा उन्हें सिकवार्ड में संरिक्षत कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। वर्तमान में ठण्ड प्रारम्भ होने तथा आने वाले समय में अत्यधिक ठण्ड पड़ने के दृष्टिगत गौशाला के शेडों को त्रिपाल से अच्छी तरीके से ढकने तथा अलाव का समुचित व्यवस्था तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित करने हेतु खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव को निर्देशित किया गया। अन्त में सम्बन्धित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जनपद स्तर से प्रेषित किये गये रूप-पत्र में अंकित निर्धारित बिन्दुओं के आधार पर गौशाला का संचालन किया जाये तथा समय-समय पर रिपोर्ट जनपद मुख्यालय को प्रेषित किया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button