दिल्ली/एनसीआर

दिल्ली में पटाखों पर बैन वाले लोग ‘धर्म विरोधी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सी.आर. पाटिल ने राजधानी दिल्ली में पटाखों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के फैसले को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा और कहा कि ऐसे लोग “धर्म विरोधी” हैं, जो लोगों को अपने त्योहार मनाने से रोक रहे हैं।

आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने पिछले महीने एक जनवरी, 2023 तक सभी प्रकार के पटाखों के उत्पादन, बिक्री और इस्तेमाल पर फिर से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था। इस अवधि के दौरान दिवाली भी पड़ रही है। पिछले दो साल से इसी तरह राजधानी में पटाखों के उत्पादन, बिक्री और इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाता रहा है।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने हाल ही में कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में दिवाली पर पटाखे फोड़ने पर छह महीने तक की जेल हो सकती है और 200 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है।

राय ने कहा था कि राजधानी में पटाखों के उत्पादन, भंडारण और बिक्री पर 5,000 रुपये तक का जुर्माना और तीन साल की जेल की सजा हो सकती है।

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने इस साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनावों से पहले अपनी पार्टी के लिए समर्थन जुटाने को लेकर हाल के दिनों में कई बार राज्य का दौरा किया है।

गुजरात भाजपा प्रमुख पाटिल ने शनिवार को यहां आयोजित पटाखों से संबंधित एक कार्यक्रम के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज मैंने समाचार पढ़ा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया है। वह भाई यहां (गुजरात में चुनाव के लिए) आने की कोशिश कर रहा है। फिर पटाखे कैसे फोड़ोगे? तो कृपया ऐसे धर्मविरोधी और पटाखों का विरोध करने वाले लोगों को पहचानें, जो हमें हमारे त्योहारों को मनाने से रोकते हैं।

अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली दिल्ली सरकार ने कहा था कि पटाखों पर प्रतिबंध सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर लगाया गया है और भाजपा नेता अदालत का अनादर कर रहे हैं। भाजपा नेताओं ने पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध को लेकर दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार को हिंदू विरोधी करार दिया था

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button