देश

पायलट और जोशी के बीच मंत्रणा

जयपुर: राजस्थान के सीएम बनने की चर्चाओं के बीच सचिन पायलट आज दिल्ली से लौटते ही सीधे विधानसभा पहुंचे। पायलट ने विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी समेत कांग्रेस विधायकों से मिले। पायलट जैसे ही विधानसभा पहुंचे तो उन्हें गेट पर रिसीव करने के लिए पायलट समर्थक वेद प्रकाश सोलंकी, इंद्राज गुर्जर, राजेश पारीक, गिर्राज मलिंगा और निर्दलीय विधायक खुशवीर जोजावर ने रिसीव किया।विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा गहलोत समर्थक विधायक माने जाते हैं। स्पीकर सीपी जोशी से मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। क्योंकी सीपी जोशी खुद सीएम पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। हालांकि, पायलट समर्थक विधायक सीपी जोशी से मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बता रहे हैं। फिलहाल विधानसभा अध्यक्ष CP जोशी के कक्ष में चल रही है कांग्रेस नेताओं की बैठक। पिछले डेढ़ घंटे से चल रही है राजनीतिक चर्चा। CP के कक्ष के बाहर खड़े हुए हैं राजस्थान कांग्रेस के विधायक।
गहलोत समर्थकों ने किया रिसीव

सचिन पायलट जब विधानसभा पहुंचे तब उन्होंने मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर अभिवादन किया। सचिन पायलट जैसे ही विधानसभा पहुंचे तो विधायक वेद प्रकाश सोलंकी और इंद्राज गुर्जर ने स्वागत किया। पायलट के साथ दोनों विधायक सदन की ओर गए। पायलट ने राजस्थान विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी से भी मुलाकात की है। स्पीकर सीपी जोशी से मुलाकात को अहम माना जा रहा है। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा का विषय गहलोत समर्थक विधायकों का रहा। विधानसभा के गेट पर पहुंचते ही पायलट समर्थकों ने गहलोत को रिसीव किया। मंत्री राजेंद्र गुढ़ा, वाजिब अली, खुशबीर जोजावर, वेद प्रकाश सोलंकी, इंद्राज गुर्जर, सुदर्शन रावत, राकेश पारीक, हरीश मीणा, जीआर खटाना, विजयपाल मिर्धा, रीटा चौधरी सहित कई लोगों से हां पक्ष लॉबी में मुलाकात कर रहे हैं।

बॉडी लैंग्वेज से मिले सकारात्मक संकेत

सचिन पायलट का विधानसभा में पहुंचना सियासी तौर पर काफी अहम माना जा रहा है। जब प्रदेश में अशोक गहलोत के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नए मुख्यमंत्री कौन बनेगा, उसकी चर्चा तेज है। माना जा रहा है कि जिस तरह से सचिन पायलट की बॉडी लैंग्वेज विधानसभा में दिखी वह कहीं ना कहीं इशारा कर रही है कि पायलट को आलाकमान की ओर से सकारात्मक संकेत मिल गए हैं। हालांकि, इस दौरान पायलट ने मीडिया से किसी तरह की कोई बात नहीं की।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button