उत्तर प्रदेशबहराइचशिक्षा-रोज़गार

पंडित राम हर्ष मिश्र स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में मनाया गया स्वच्छता पखवाड़ा 

छात्रों छात्राओं को किया गया सम्मानित

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

महसी,बहराइच। पंडित राम हर्ष मिश्र स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया गया। छात्रों छात्राओं को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में 50 छात्रों छात्राओं को प्रबंधक देवेश चंद्र मिश्र के द्वारा स्वच्छता किट देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य यशपाल सिंह ने स्वच्छता के महत्व से सभी को अवगत कराया तथा स्वच्छता का पालन करने की अपील कि। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक रणजीत सिंह कनौजिया,अतुल,विवेक यादव,राजेंद्र प्रसाद,अनिल कुमार सिंह,राजेंद्र बाबू, रुपेश शुक्ला ,रेनू यादव ,नितिन पाण्डेय ,राजीव अवस्थी , सियाराम विश्वकर्मा, भोला शंकर बाजपेई, राम महेश यादव,मिथिलेश यादव, शिव शंकर जायसवाल सहित विद्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। सम्मानित किए गए छात्र-छात्राओं में खुशबू अस्थाना, मुस्कान मिश्र ,अंजलि प्रजापति, सोनम निषाद, मधु गौतम ,वैभव प्रताप सिंह ,रजनीश अवस्थी ,विनीत कुमार मिश्रा सहित लगभग 50 छात्रों छात्राओं को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button