उत्तर प्रदेश

सीएम योगी  ने सैफई में 500 बेड सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल का किया उद्घाटन..

सैफई/ इटावा/लखनऊ: अब से कुछ देर पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने सैफई में 500 बेड सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को सैफई में मेडिकल कॉलेज बनवाने के लिए याद किया। उन्होंने कहा कि उनके इस विश्विद्यालय को बनवाने की वजह से पूरे भारत के छात्र यहां आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले इटावा के नाम से लोग डरते थे। अब यहां देश के युवा तैयार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार नारियल फोड़कर शुभारंभ तो कर देते थे, लेकिन बजट नहीं देते थे। मेडिकल कॉलेज को टोकन मनी के नाम पर एक लाख रुपये दिए जाते थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button