दिल्ली/एनसीआर

ध्रुवनारायण के निधन पर कांग्रेस ने जताया दुख

नई दिल्ली । कांग्रेस ने पूर्व सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता आर. ध्रुवनारायण के आकस्मिक निधन पर दुख जताया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि आर. ध्रुवनारायण के निधन से उन्हें गहरा दुख हुआ है। ध्रुवनारायण एक जमीनी राजनेता के साथ-साथ बेहतरीन इंसान थे।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आर. ध्रुवनारायण के निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि वह एक मेहनती और विनम्र जमीनी नेता थे। वह सामाजिक न्याय के एक चैंपियन थे। जो एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के साथ जुड़े रहे और कांग्रेस को मजबूत करते रहे। उनका जाना कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ी क्षति है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के वर्किंग प्रेसीडेंट एवं पूर्व सांसद ध्रुव नारायण के आकस्मिक निधन वह दुखी हैं। ध्रुवनारायण एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के जरिए जमीन से उठे हुए नेता थे और सामाजिक न्याय की मुखर आवाज थे। उनके जाने से कांग्रेस परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button