मध्यप्रदेश

हवा, पानी और जमीन…हर जगह घोटाला करती है कांग्रेस

मध्य प्रदेश: चुनाव को लेकर भाजपा जबरदस्त तरीके से प्रचार चल रहा है। मध्य प्रदेश के बड़वाह में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार जहां-जहां और जब-जब आई है, वहां-वहां भ्रष्टाचार, अत्याचार, अनाचार… ये सारे कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस रहेगी, वहां भ्रष्टाचार रहेगा, वहां अकर्मण्यता रहेगी, वहां अत्याचार होगा और जहां भाजपा सरकार रहेगी वहां विकास होगा। उन्होंन कहा कि आप लोगों का उत्साह देखकर यह स्पष्ट हो गया है कि आप सभी ने भाजपा को विजयी बनाने के लिए तय कर लिया है।

नड्डा ने कहा कि 20 साल पहले मध्य प्रदेश की गिनती बीमारू राज्यों में होती थी और आज यह बीमारू राज्य नहीं अग्रणी राज्य में खड़ा है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में, महिलाओं-बच्चों की स्थिति में, किसानों की स्थिति में और शिक्षा में आज मध्य प्रदेश अग्रणी राज्यों में खड़ा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस पार्टी का मतलब है- लूट, धोखा, छलावा, विकास को रोकना, परिवारवाद और वंशवाद को बढ़ावा देना। भाजपा का मतलब है- विकास, तरक्की, लोगों को उनका अधिकार दिलाना। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हवा, पानी और जमीन…हर जगह घोटाला करती है, यानी, तीनों लोक में घोटाला करती है। हेलिकॉप्टर घोटाला, पनडुब्बी घोटाला, कोयला घोटाला, मनरेगा घोटाला यानी…सिर्फ घोटाले ही घोटाले।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के 11 करोड़ किसानों को हर साल 6,000 रुपए मिल रहे हैं। इसी तरह 2003 में जो प्रति व्यक्ति आमदनी थी, आज 2023 में, भाजपा की सरकार में 10 गुना बढ़ गई है। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने आज कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि जब जब कांग्रेस सरकार में आती है, तब तब देश में आतंकवादियों और नक्सलियों के हौंसले बढ़ जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button